29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवाई जहाज से विदेश जाएंगे वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्री

देवस्थान एवं पर्यटन मंत्री की पहल : रेल यात्रा में 2 और हवाई यात्रा में 3 नए सर्किट शामिल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 23 Jun 2019, 6:01 AM IST

senior-citizen-pilgrims-will-go-abroad-by-airplane

हवाई जहाज से विदेश जाएंगे वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्री

अजमेर. राजस्थान के वरिष्ठ नागरिक अब तीर्थ यात्रा योजना के तहत विदेश भी जा सकेंगे। हवाई मार्ग से वरिष्ठ नागरिक नेपाल के काठमांडू व पशुपतिनाथ की नि:शुल्क तीर्थ यात्रा कर सकेंगे। इस वर्ष 5 हजार यात्री हवाई जहाज से एवं 5 हजार यात्री रेल से तीर्थ यात्रा पर जाएंगे। देवस्थान मंत्री की पहल पर रेल यात्रा में 2 और हवाई यात्रा में 3 नए सर्किट जोड़े गए हैं। यात्रा के लिये आवेदन 5 जुलाई से शुरू होगे। आवेदन देवस्थान के पोर्टल पर दिये गये हैं। ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

इस वर्ष हवाई यात्रा में 3 नये सर्किट जोड़े गये है। नेपाल मेें पशुपतिनाथ-काठमांडू सर्किट में तीर्थ यात्रियों को काठमांडू तक हवाई जहाज से एवं वहा से आगे पशुपतिनाथ तक बसों के माध्यम से ले जाया जायेगा। गंगासागर दक्षिणेश्वर काली, वेलूर मठ कोलकता सर्किट में यात्रियों को कोलकाता तक हवाई मार्ग से और वहां से आगे बस के माध्यम से ले जाया जायेगा। देहरादून. हरिद्वार.ऋ षिकेश सर्किट में तीर्थ यात्रियों को देहरादून तक हवाई जहाज में एवं वहा से आगे बस के माध्यम से ले जाया जायेगा।

रेल यात्रा में 2 नए सर्किट जोड़े

वर्ष 2019 के लिये प्रस्तावित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा में रेल यात्रा में 2 नये सर्किट जोड़े गये है। श्रीगोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, मथुरा, वृंदावन सर्किट एवं अजमेर व दिल्ली की दरगाह, फ तेहपुर सीकरी आगरा, शेख सलीम चिश्ती की दरगाह, सर्किट को इस वर्ष योजना में शामिल किया गया है।

65 वर्ष के यात्री भी ले जा सकेंगे सहायक

योजना के तहत रेल से जाने वाले 65 वर्ष या इससे अधिक के नागरिक भी अब अपने साथ सहायक ले जा सकेंगे। इससे पूर्व 70 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के यात्रियों को ही सहायक ले जाने की अनुमति थी।