इंतजार किए बगैर सेवा में जुटें मुख्य अतिथि डॉॅ. भारद्वाज ने कहा कि हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि जब पैसा आएगा, अच्छा पद मिलेगा या जब समय मिलेगा उसके उपरांत हम प्रभु की सेवा करेंगे। हमें इन सभी चीजों का इंतजार किए बगैर प्रभु की सेवा में लग जाना चाहिए। बाड़ी प्रधान मलिंगा ने अपना घर आश्रम के लिए 6 माह तक निरंतर सुबह नाश्ते की दान राशि की घोषणा की। नई इमारत के लिए विधायक कोटे से अधिक से अधिक राशि सहयोग करने का वादा किया। इससे पूर्व में भी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा 11 लाख रुपए की दान राशि देने की घोषणा कर चुके हैं। पी.डी. अग्रवाल ने बताया कि डॉ. मंगल अग्रवाल समाज द्वारा संचालित स्कूल में बिल्डिंग ,लाइब्रेरी, मंदिर, पुरस्कार राशिआदि कई प्रकार के दान देते चले आ रहे हैं ।
सेवा देखकर हुआ भावविभोर डॉ. मंगल ने कहा कि कुछ दिन पूर्व भरतपुर अपना घर आश्रम के एक कार्यक्रम में सेवाभाव देखकर मन गद्गद् हो गया। इसके बाद मैंने बाड़ी में इस भूमि को अपना घर आश्रम के प्रभुजनों को रहने के लिए दान देने का संकल्प किया। मुझे खुशी है कि मैं यह काम कर पाया।
भूमि पर शीघ्र ही होगा निर्माण अपना घर आश्रम भरतपुर के राष्ट्रीय संयोजक सचिव सुनील गर्ग कंपनी परिवार ने बताया कि इस भूमि पर शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। प्रथम फेज में 317 प्रभुजनों के लिए 200 फीट बाई 200 फीट की आवासीय इमारत का निर्माण किया जाएगा। इसमें मेडिकल स्टोर, रसोई, मंदिर, उद्यान, गेम जोन, भोजन बैठक व्यवस्था सुविधाएं होंगी। गर्ग ने कहा कि अपना घर आश्रम में प्रभु सेवा एक विचारधारा है। हमें अच्छी भावना से प्रभु जनों की सेवा करनी है। बाड़ी आश्रम की अध्यक्ष कमलेश गर्ग ने बाड़ी आश्रम में रह रहे प्रभु की व्यवस्था के बारे में बताया। अग्रवाल ग्रुप के चेयरमैन मुकेश सिंघल ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है। उन्होंने 50 गुणा 50 के हॉल निर्माण के लिए धनराशि का योगदान भी दिया।
जुटीं कई संस्थाएं आश्रम की सचिव उषा मित्तल ने डॉ. मंगल को उनकी जीवनी पर आधारित स्मृति चिन्ह उनको भेंट किया। कार्यक्रम में बाड़ी की समाजसेवी संस्थाएं जन चेतना समिति, परमार्थ सेवा समिति, किंग स्टार सेवा समिति, भारत विकास परिषद, सूरजमल विकास परिषद, धर्मार्थ सहायता समिति आदि का भी सहयोग रहा। संचालन पीएमओ डॉ. शिव दयाल मंगल व विनोद गोयल ने किया। कार्यक्रम में अपना घर सेवा समिति महिला एवं पुरुष इकाई को शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में आश्रम के उपाध्यक्ष मनोज मोदी, कार्यकारिणी सदस्य सतीश गर्ग, राकेश गर्ग कंपनी परिवार, विजय सिंघल डेरी वाले, महावीर गोयल, बृजमोहन अबष्ठी, अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष विमला मित्तल, प्रिंसी गर्ग, कुसुम मित्तल, विमला गर्ग आदि सदस्य उपस्थित रहे।