scriptदुनिया के सात अजूबे दिखेंगे झील के किनारे | Seven wonders of the world will be seen by the lake | Patrika News

दुनिया के सात अजूबे दिखेंगे झील के किनारे

locationअजमेरPublished: Jan 13, 2021 09:58:40 pm

Submitted by:

bhupendra singh

10.5 करोड़ होंगे र्खच

ajmer

ajmer

अजमेर.दुनिया के साथ अजूबे Seven wonders अजमेर में आना सागर झील lake के किनारे नजर आएंगे। इसके लिए तैयारी शुरु हो गई है। शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इस पर 10.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वैशाली नगर पुष्कर रोड पर एमपीएस स्कूल के सामने करीब एक हेक्टेयर भूखंड पर इसका निर्माण किया जाएगा।
एफिल टावर
आनासागर झील के किनारे पेरिस के एफिल टावर का प्रतीकात्मक टावर बनाया जाएगा।

मिश्र का पिरामिड
झील के किनारे मिश्र का पिरामिड बनाया जाएगा।

पीसा की झुकी हुई मीनार
पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण किया जाएगा।
कोलेजियम
झील के किनारे रोक का कोलेजियम भी बनाया जाएगा।

स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी
झील के किनारे स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी का निर्माण होगा। न्यूयार्क में यह समुद्र के किनारे है लेकिन अजमेर में यह आनासागर के किनारे बनाई जाएगी।
क्राइस्ट द रीडीमर
झील के किनारे क्राइस्ट द रिडीमर की विशालकाय प्रतिमा यहां आने वाले पर्यटकों को रोमांचित करेगी।

ताजमहल
दुनिया के सात अजूबों में से ताजमहल भी एक अजूबा है। यह भारत में है। इसके देखने के लिए पर्यटक विश्वभर से आगरा आते है। लेकिन अब ताजमहल का निर्माण आना सागर झील के किनारे होगा।
हटे बबूल. . .तो निखरी झील
अजमेर. वैशाली नगर-पुष्कर मार्ग पर एमपीएस स्कूल के सामने अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे पाथ वे के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा हटाए गए बबूल तथा समतल की गई जमीन से अब आनासागर झील का अलग ही नजारा दिख रहा है। बबूलों की ओट में छिपे मंदिर व अन्य निर्माण अब झील के किनारे अलग ही शक्ल में नजर आ रहे है। झील के किनारे 470 मीटर पाथ-वे बनाया जाएगा।
झील के किनारे बढ़ेगी रौनक
आनासागर झील के किनारे किनारे बनाए जार रहे पाथ वे सुबह-शाम टहलने वालों की रौनक बढ़ेगी। साथ ही बाहर से आने वाले सैलानियों के लिए भी झील आकर्षण का केंद्र बनेगी। 9 किलोमीटर लंबा वॉक भी किया जा सकेगा। झील के चारों ओर पाथ-वे निर्माण से झील की सीमा सुरक्षित हो जाएगी। जिसकी वजह से झील के आसपास होने वाले अतिक्रमणों पर भी लगाम लगेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो