scriptshamefull: खाली नहीं है इनका खजाना, फिर भी खर्च नहीं हो रही रकम | shamefull: Gaurav path not completed, PWD not use budget | Patrika News

shamefull: खाली नहीं है इनका खजाना, फिर भी खर्च नहीं हो रही रकम

locationअजमेरPublished: Nov 23, 2018 06:26:24 pm

Submitted by:

raktim tiwari

www.patrika.com/rajasthan-news

road work incomplete

road work incomplete

अजमेर/ब्यावर.

करीब दो साल पहले शुरु किया गया गौरव पथ का काम अब भी अधूरा पड़ा है। विद्युत पोल शिफ्टिंग के चलते यह काम लम्बा खींचता चला गया। गौरव पथ करीब एक किलोमीटर बनाया जाना था। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने करीब आठ सौ मीटर ही इसका निर्माण कराया। गौरव पथ का टेंडर भी अनुमानित दर से कम पर दिया गया। ऐसे में स्वीकृत बजट से राशि शेष बच गई। बताया जा रहा है कि इस राशि से करीब एक सौ से दौ सौ मीटर सडक़ का और निर्माण हो सकता है। आचार संहिता लग जाने से इस संबंध में विभाग की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगे है।
कब बनेगा गौरव पथ

अजमेर रोड बाइपास से लेकर पुरानी चुंकी चौकी तक गौरव पथ निर्माण की स्वीकृति हुई। इस निर्माण का काम करीब दो साल से चल रहा हैलेकिन अब तक यह काम पूरा नहीं हो सका है। गौरव पथ निर्माण के लिए ढाई करोड की वितीय स्वीकृति हुई। यह टेंडर अनुमानित दर से कम में हो गया। इसमें कुछ राशि तो पोल शिफ्टिंग के लिए विद्युत निगम को जमा करवाई गई। इसके अलावा शेष बची राशि का अब तक उपयोग नहीं हो सका है। इस राशि को लेकर अब सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगे है।
बन सकते है हादसे का कारण…

नसीराबाद से ब्यावर आ रही बीसलपुर की सात सौ एमएम की पाइप लाइन अजमेर रोड बाइपास से कुछ ही आगे वाटर स्टोरेंज टैंक से जुड़ती है। दौलतगढ़ सिंघा पम्पिंग स्टेशन के सामने पाइप को घुमाने के लिए वाल्व लगाया गया है। यह वॉल्व गौरव पथ की जद में आ गया। इस वॉल्व को शिफ्ट नहीं किया गया। यह किसी दिन हादसे का कारण बन सकते है।
सूख गए पौधे, नहीं ले रहे सुध…

गौरव पथ के मध्य पौधे लगा दिए गए। यह पौधे कुछ समय बाद ही सुख गए। इसके बाद वापस इसकी सुध नहीं ली है। न ही इन डिवाइडर में लगे पौधे को समय पर पानी पिलाने की तक व्यवस्था नहीं हो सकी है। जबकि सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी भी इससे अनजान बने है।
गौरव पथ निर्माण के लिए ढाई करोड का बजट स्वीकृत हुआ था। इसका टेडर कम में हुआ। कुछ राशि पोल शिफ्टिंग में दे दी। शेष रहे बजट को लेकर उच्चाधिकारियों को निर्देश का इंतजार है। फिलहाल आचार संहिता समाप्त होने के बाद इस पर कोई निर्णय हो सकेगा।
-एस.एस.सलूजा, सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो