अजमेरPublished: Aug 27, 2023 09:32:10 pm
raktim tiwari
शिव बारात में चंद्रयान-3 की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा श्याम बाबा, महादेव के अघोरी रूप की झआंकी भी शामिल हुई। युवाओं ने तिरंगा लहराया।
पुलिस लाइन चौराहे से युवाओं की ओर से रविवार को शिव बारात निकाली गई। युवाओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए। इस दौरान तिरंगा लहराने के अलावा चंद्रयान की झांकी सजाई गई।पुलिस लाइन चौराहे से ढोल-ढमाकों के साथ शिव बारात निकली। इस दौरान लोग नाचते-गाते साथ चले। यह विभिन्न मार्ग होते हुए सर्वेश्वर हनुमान मंदिर पहुंची। भगवान भोलेनाथ का आकर्षक रूप देखकर लोगों ने जयकारे लगाए। भगवान भोलेनाथ और पार्वत की वरमाला हुई। पार्षद नरेंद्र तुनवाल, संयोजक अजय दग्दी सहित अन्य साथ रहे।