scriptSmart City Project: 2 crores spent in the name of 20-minute musical fo | स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट: 20 मिनट के म्यूजिकल फाउंटेन शो के नाम पर 2 करोड़ खर्च | Patrika News

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट: 20 मिनट के म्यूजिकल फाउंटेन शो के नाम पर 2 करोड़ खर्च

locationअजमेरPublished: Aug 21, 2021 09:29:26 pm

Submitted by:

bhupendra singh

म्यूजिक के नाम पर स्पीकर लगाकर बजाए जाते हैं फिल्मी गाने

बंद होते ही निराश लौटना पड़ता है लोगों को

ajmer
ajmer
भूपेन्द्र सिंह

अजमेर. स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्य प्रोजेक्टों की तरफ ही बहुप्रचारित ऐतिहासिक आनासागर झील के किनारे पानी में स्थापित किए गए म्यूजिकल फाउंटेन प्रोजेक्ट हवाई किला साबित होता नजर आ रहा है। वैशाली नगर रोड स्थित पुरानी चौपाटी पर करीब 2 करोड़ रूपए खर्च कर म्यूजिकल फाउंटेन लगाया गया है। यहां म्यूजिकल के नाम पर स्पीकर लगाकर फिल्मी गाने बजाए जाते हैंं। म्यूजिकल फाउंटेन 24 घंटे में केवल 20 मिनट (शाम 7.40 से 8 बजे तक) ही संचालित हो रहा है। शहर के दूर दराज के क्षेत्र से म्यूजिकल फाउंटेन देखने आने वाले लोगों को फाउंटेन बंद होते ही निराश होकर लौटना पड़ता है। उन्हें न तो पानी में लहरें उठती नजर आती है और ना ही म्यूजिक पर झूमती हुई। इसके अलावा पानी का धुंआ भी लोगों को दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में करोड़ों खर्च होने के बाद भी लोगों को इस प्रोजेक्ट का लाभ नही मिल रहा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.