scriptआनासागर एस्केप चैनल की दीवार टूटी, घरों में भरा पानी, स्मार्ट सिटी के कार्यों की खुली पोल | smart city wall fall in nagra ajmer | Patrika News

आनासागर एस्केप चैनल की दीवार टूटी, घरों में भरा पानी, स्मार्ट सिटी के कार्यों की खुली पोल

locationअजमेरPublished: Jul 01, 2022 11:59:46 pm

Submitted by:

Amit

गुणवत्ताहीन कार्यों का आरोप

अजमेर वार्ड 48 में भरा पानी।

आनासागर एस्केप चैनल की दीवार टूटी, घरों में भरा पानी, स्मार्ट सिटी के कार्यों की खुली पोल,आनासागर एस्केप चैनल की दीवार टूटी, घरों में भरा पानी, स्मार्ट सिटी के कार्यों की खुली पोल,आनासागर एस्केप चैनल की दीवार टूटी, घरों में भरा पानी, स्मार्ट सिटी के कार्यों की खुली पोल

अजमेर. शहर में शुक्रवार को हुई बारिश से निचली बस्तियों पानी भर गया। बारिश के दौरान आनासागर एस्केप चैनल की दीवार गिर गई। इसके चलते आसपास के घरों में पानी भर गया। दीवार गिरने से इस दौरान स्मार्ट सिटी के कार्यों की भी पोल खुल गई। पार्षदों ने इस बारे में पूर्व में ही आशंका जताई थी।
बारिश के कुछ देर बाद ही नाले में पानी उफन गया। नाले की गहराई कम होने के कारण नाला 10 फीट ऊंचाई तक बहने लगा। नाले की रिटेनिंग वॉल के ऊपर से पानी बह रहा था। इस बीच सुबह सुखाडि़या उद्यान के निकट लोहार बस्ती में एस्केप चैनल की दीवार टूट गई। दीवार टूटने से आसपास के क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में पानी भर गया। सूचना पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी रूपाराम जाट भी मौके पर पहुंचे। वार्ड 43 में काजल यादव, 48 में चंचल बेरवाल, वार्ड 50 में नरेश सत्यावना ने पानी भरे क्षेत्रों में लोगों की सहायता की।यहां भी भरा पानी
वार्ड 80 में लूनिया काॅलोनी के पास पानी भर गया। पार्षद धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि वार्ड में काफी समय पहले सीवरेज का कार्य हुआ था। कई बार कहने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई। इसके चलते काफी दिक्कतें हुई।लोगों की जान को खतरा
निर्मल बेरवाल ने बताया कि एस्केप चैनल का बेड बनाने के दौरान नाले को गहरा नहीं किया। इसके चलते पानी घरों में भर गया। स्मार्ट सिटी में गुणवत्ताहीन कार्य किया गया है। इससे लोगों की जान को खतरा हो रहा है।जिम्मेदारों को नहीं परवाह
पार्षद नरेश सत्यावना ने कहा कि जिला प्रशासन, नगर निगम, एडीए और स्मार्टसिटी को लोगों की परवाह नहीं है। स्मार्टसिटी के ठेकेदार कार्यों में लापरवाही कर रहे हैं। एस्केप चैनल की दीवार टूटना इसका सबूत है। अलवर गेट पुलिया के पास दीवार बनाने से जादूघर क्षेत्र में पानी भर गया। अगर बारिश रात को आती तो लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिलता और क्षेत्र में तबाही मच जाती।
अजमेर में टूटी आनासागर एस्केप चैनल की दीवार।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो