9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुडलक पुलिया की ऊंचाई घटे तो जलभराव से मिले निजात

– पाल बीचला क्षेत्र के बाशिंदों ने बताईं समस्याएं अजमेर. श्रीनगर रोड से सटे पाल बीचला क्षेत्र में सड़क, नाली व सफाई सहित कई समस्याओं की क्षेत्रवासियों ने जानकारी दी। क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या के रूप में गुडलक पुलिया की ऊंचाई सामने आई। लोगों का कहना था कि एस्केप चैनल पर बनाई पुलिया की ऊंचाई अधिक […]

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Jan 05, 2025

spaek out

spaek out

- पाल बीचला क्षेत्र के बाशिंदों ने बताईं समस्याएं

अजमेर. श्रीनगर रोड से सटे पाल बीचला क्षेत्र में सड़क, नाली व सफाई सहित कई समस्याओं की क्षेत्रवासियों ने जानकारी दी। क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या के रूप में गुडलक पुलिया की ऊंचाई सामने आई। लोगों का कहना था कि एस्केप चैनल पर बनाई पुलिया की ऊंचाई अधिक करने से दोनों ओर बारिश के दौरान जल भराव होने से कई दिनों तक घरों में पानी भरा रहता है। यह परेशानी पिछले कई सालों से है। संबंधित विभाग इसकी अनदेखी कर रहे हैं। अंबाबाड़ी में कई सालों से सड़क निर्माण नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। नाले व गलियों की सफाई आवश्यक है। नाले के दोनों ओर सेफ्टी वॉल बनाई जानी चाहिए।

नगर निगम के वार्ड 58 में अखाड़े वाले बालाजी मंदिर में रविवार को ‘राजस्थान पत्रिका’ की ओर से आयोजित स्पीक आऊट कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद मनीष सेठी ने की। कार्यक्रम के अंत मेंं पार्षद सेठी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। सेठी ने अंबाबाड़ी में सड़क निर्माण शुरू करवाए जाने की जानकारी दी। पार्षद कोष में 25 लाख रुपए के कार्य और कराए जाने हैं। गुडलक पुलिया के निर्माण की तकनीकी जांच करा दुरुस्त कराने के प्रयास किए जाएंगे। मौके पर सफाई निरीक्षक दीपक कुमार धानका भी मौजूद रहे।

क्षेत्रवासियों ने बताई समस्याएं

मंंदिर के पास की कुछ गलियों में सफाई की जरुरत है। कई बार कई दिन तक सफाई नहीं होती। इससे यहां गंदगी व बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है।

गीता चौहान

गलियों में नियमित सफाई व कचरा परिवहन होना चाहिए। सफाई को लेकर भी कर्मचारियों को नियमित आने की जरुरत है।जितेन्द्र भटनागर

गुडलक पुलिया की ऊंचाई कम की जानी चाहिए। यहां बारिश के दिनों में परेशानी बढ़ जाती है जबकि सामान्य दिनों में भी अक्सर परेशानी बनी रहती है।

दीपक हांडा

सडकें कम चौड़ी हैं। सड़कों के दोनों ओर मिट्टी से गंदगी फैलती है। वॉल टू वॉल सड़कें बनाई जाएं तो गंदगी कम होगी।

राजेन्द्र चौबे

शिव सागर कॉलोनी में बनाई सड़क कई जगह अधूरी है। नाली निर्माण नहीं होने से गंदा पानी बाहर बहकर आ जाता है।

सतीश जैन

क्षेत्र में सफाई तो रोजाना होनी ही चाहिए। लावारिस पशुओं पर कोई अंकुश नहीं है। दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है।

संजना यादव