scriptकार्यों में तेजी लाएं, प्रजंटेशन सुधारें | Speed up tasks, improve presentations | Patrika News

कार्यों में तेजी लाएं, प्रजंटेशन सुधारें

locationअजमेरPublished: Jan 19, 2020 12:12:55 am

Submitted by:

baljeet singh

सीईओ ने की स्मार्ट सिटी कार्यों की समीक्षा

smart city

स्मार्ट सिटी कार्यों की समीक्षा बैठक लेते सीईओ शर्मा।

अजमेर. जिला कलक्टर एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ विश्व मोहन शर्मा ने शनिवार को कलक्ट्रेट में स्मार्ट सिटी कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान स्मार्ट सिटी के अभियंताओं ने प्रजंटेशन के जरिए प्रगतिरत कार्यों तथा प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रजंटेशन में सुधार के निर्देश दिए। बैठक में एलिवेटेड रोड का निर्माण कर ही आरएसआरडीसी कम्पनी के अभियंता शामिल हुए। जिला कलक्टर ने रेलवे, पीएचईडी, नगर निगम सहित अन्य अधिकारियों को शामिल करते हुए सोमवार को दुबारा बैठक बुलाई है।
फैक्ट फाइल

स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के अनुसार अब तक 18 करोड़ के 15 काम अब तक पूरे हो चुके हैं। 384 करोड़ के प्रोजेक्ट प्रगतिरत हैं। 225 करोड़ के 14 काम प्रगतिरत हैं। 237 करोड़ के 41 काम डीपीआर तैयार की जा रही है। 75 करोड़ रूपए के विभागीय कार्य हैं जिनफा फंड विभागों को हस्तांतरित करना है।
7-डी सिनेमा ने किया रोमांचित

अजमेर. सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में 7-डी सिनेमा का नि:शुल्क प्रदर्शन किया गया। दर्शकों को सिनेमा प्रभावों को महसूस किया। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक भगवती प्रसाद ने बताया कि 7-डी सिनेमा का नि:शुल्क प्रदर्शन किया गया। स्क्रीन पर चल रहे 7 डी वीडियो ग्राफि क्स के साथ साथ उसमें हो रहे प्रभावों से लोग रूबरू हुए। यह अत्याधुनिक तकनीक है। अजमेर में दो दिन के लिए 7-डी सिनेमा तकनीक का प्रदर्शन किया गया। कार रेसिंग के साथ दर्शकों की कुर्सियां भी हिलती दिखी। सडक़ पर आने वाले स्पीड ब्रेकर-गड्ढों को महसूस किया गया। गाड़ी की स्पीड के साथ ही तेज हवा के झोंकों का अहसास हुआ। ब्रेक लगने से झटके और पानी के फव्वारे से भीगने का अनुभव भी हुआ।
Read more- अजमेर का पटेल मैदान बनेगा वल्र्ड क्लास स्टेडियम https://www.patrika.com/ajmer-news/patel-ground-will-be-a-world-class-stadium-5663151/

अजमेर में बनेगा चिल्ड्रन पार्क https://www.patrika.com/ajmer-news/7-30-crores-will-be-spent-on-the-construction-of-children-s-park-5663100/

सीसीए नागरिकता छीनने नहीं देने का कानून https://www.patrika.com/ajmer-news/caa-law-not-to-give-up-snatching-citizenship-5662903/

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो