scriptबस इतनी सी बात पर ससुराल आए बहनोई पर कर दिया चाकू से हमला ……..पढ़ें पूरी खबर | Stabbed the brother-in-law | Patrika News

बस इतनी सी बात पर ससुराल आए बहनोई पर कर दिया चाकू से हमला ……..पढ़ें पूरी खबर

locationअजमेरPublished: May 27, 2019 01:56:21 pm

Submitted by:

Preeti

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उपचाररत, घायल के बड़े भाई ने दी पुलिस को शिकायत, घायल ने किया कार्रवाई से इन्कार

Stabbed the brother-in-law

बस इतनी सी बात पर ससुराल आए बहनोई पर कर दिया चाकू से हमला ……..पढ़ें पूरी खबर

अजमेर. मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने ससुराल आए अपने बहनोई पर चाकू से हमला कर दिया। उसे रिश्तेदारों ने लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हालांकि रामगंज थाना पुलिस के सामने घायल युवक अपने बयानों से पलट गया और गिरने से जख्मी होने की बात कही। शिकायत देने से इन्कार करने पर पुलिस ने भी मामला रफादफा कर दिया।
पुलिस के अनुसार धोलाभाटा चौहानों का बेरा निवासी ललित प्रकाश महावर टोंक जिले में केन्द्रीय कर्मचारी है। रविवार को वह अजमेर आया तो ससुराल रामगंज गौतम नगर पहुंचा। उसकी पत्नी कुछ समय से पीहर में थी। वह उसको डॉक्टर को दिखाने ले गया। लौटा तो उसने पत्नी से कुछ समय से लिए अपने घर धोलाभाटा चलने के लिए कहा लेकिन उसने इन्कार कर दिया। ललित उसे मना रहा था तभी सास-ससुर ने भी साथ ले जाने से इन्कार कर दिया। इस पर उनकी कहासुनी हो गई। ललित ने बताया कि कहासुनी के दौरान पत्नी का भाई मनोज राठौड़ व उसका पिता मारने को दौड़े लेकिन चाचा ससुर व उसके बेटे बीच बचाव में आ गए। आपसी खींचतान में मनोज रसोई से चाकू निकाल लाया और हमला कर दिया। हालांकि चाकू का वार करते ही ललित पीछे हो गया लेकिन उसका पैर मनोज के हाथ में आ गया। इस पर मनोज ने ललित की जांघ पर चाकू मार दिया। इससे ललित लहूलुहान होकर जमीन गिर गया। चाचा ससुर के बेटे नितिन व आकाश ने उसको अस्पताल पहुंचाया।

लगाए हमले के आरोप

ललित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के भाई ने जान से मारने के इरादे से उसके पेट पर वार किया लेकिन उसने जैसे ही वार किया वह पीछे हट गया। पीछे खड़े व्यक्ति से टकरा कर ज्यों ही वह गिरने लगा तो मनोज ने उसकी टांग पकड़ कर चाकू से जांघ पर वार कर दिया।
इनका कहना है…

घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल युवक ने पर्चा बयान में ससुराल में गिरने से जख्मी होने की बात कही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

-गोमाराम, थानाप्रभारी रामगंज
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो