script

बाजार की ओर बढ़ेंगे कदम, कर्मचारियों को मिलेगा दस करोड़ का दम

locationअजमेरPublished: Oct 25, 2021 12:56:15 am

Submitted by:

Dilip Dilip Sharma

जिले में करीब 15 हजार कर्मचारियों को मिलेगा बोनस -व्यापारियों को उम्मीद, बोनस से उनकी भी मनेगी दीपावली
– रियल एस्टेट, सर्राफा, ऑटोमोबाइल आदि सेक्टर में आएगा उठाव
सरकार के प्रदेश के छह लाख कर्मचारियों को इस बार दीपावली पर बोनस देने का ऐलान होते ही बाजार में त्योहार की कारोबारी खुशियां शुरू हो गई है। नवरात्र सीजन से बूम पकड़ चुके बाजार की उम्मीद और जग गई है। इस बार प्रदेश भर के कर्मचारियों को लगभग 500 करोड़ का बोनस मिलेगा।

Cracker Market (symbolic photo)

Cracker Market (symbolic photo)

धौलपुर. सरकार के प्रदेश के छह लाख कर्मचारियों को इस बार दीपावली पर बोनस देने का ऐलान होते ही बाजार में त्योहार की कारोबारी खुशियां शुरू हो गई है। नवरात्र सीजन से बूम पकड़ चुके बाजार की उम्मीद और जग गई है। इस बार प्रदेश भर के कर्मचारियों को लगभग 500 करोड़ का बोनस मिलेगा। इनमें से 250 करोड़ रुपए वेतन के साथ मिलेंगे। जबकि 250 करोड़ रुपए सामान्य प्रावधायी निधि खातों में जमा होंगे। धौलपुर में भी सभी विभागों को मिलाकर लगभग 20 हजार राÓय कर्मचारी हैं। इनमें से करीब पांच हजार के राजपत्रित कर्मचारी होने का अनुमान है। ऐसे में लगभग 15 हजार कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। प्रति कर्मचारी 6774 हजार रुपए का बोनस मिलना है। ऐसे में जिले में करीब 10 करोड़ रुपए से अधिक का बोनस कर्मचारियों को मिलेगा। इनके अलावा केन्द्रीय कर्मचारियों को भी बोनस मिलने की घोषणा की गई है।
अराजपत्रित को मिलेंगे 6774 रुपए

वित्त विभाग के अनुसार, बोनस का यह लाभ राÓय सेवा के अधिकारियों (राजपत्रित) को छोड़कर पे-मैट्रिक्स लेवल-12 अथवा ग्रेड पे-4800 और इससे नीचे के लेवल का वेतन ले रहे राÓय कर्मचारियों को मिलेगा। बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा। इस बार प्रत्येक कार्मिक को अधिकतम 6774 रुपए का बोनस मिल सकेगा।
50 फीसदी मिलेगा नगद

इस बार कर्मचारियों को सरकार ने 50 फीसदी राशि नगद यानि वेतन के साथ देने की घोषणा हुई है। जबकि पिछले साल दीवाली पर कर्मचारियों को 25 फीसदी राशि नगदी दी गई थी। इसके अलावा सरकार की ओर से पिछले दिनों महंगाई भत्ते के तौर पर तोहफा दिया था। ऐसे में कर्मचारियों ने त्योहारी सीजन में निवेश की पूरी तैयारी कर ली है। कर्मचारियों के हाथ में त्योहारी सीजन में पैसा आने से व्यापारियों ने उनके हिसाब से कई तरह की योजनाएं शुरू की है।
कर्मचारियों से इन सेक्टर को उम्मीद

1. रियल एस्टेट: कोरोना से सबक, अब निवेश पर जोर

कोरोनाकाल में आमजन के साथ कर्मचारियों को भी निवेश का महत्व समझ में आया है। ऐसे में कर्मचारियों की ओर से दीवाली सीजन में रियल एस्टेट में पैसा निवेश किए जाने की संभावना है। जिले के रियल एस्टेट कारोबारियों की मानें तो कर्मचारियों की ओर से छोटे अप्रूव्ड भूखंड सबसे Óयादा पंसद किया जा रहे हैं।
2. ऑटोमोबाइल्स: सार्वजनिक परिवहन से डिस्टेंस, खुद के वाहन की चाह

कर्मचारियों की ओर इस दीवाली रियल एस्टेट के बाद ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में सबसे Óयादा पैसा खर्च करने की तैयारी है। धौलपुर में दीवाली सीजन दौरान बड़ी संख्या में चौपहिया वदोपहिया वाहनों की बुकिंग कर्मचारियों की ओर से कराई गई है। बोनस मिलने के साथ ही इसके और बढऩे की संभावना है।
&. सर्राफा: निवेश में भी चमक

सर्राफा कारोबारियों ने कर्मचारियों के बोनस की घोषणा होते ही कई तरह स्कीम निवेश के हिसाब से शुरू की है। इसमें शुरूआत में 50 फीसदी राशि लेकर बाकी राशि का लोन भी कराया जा रहा है। बाजार के एक्सपर्ट का कहना है कि सोने-चांदी के भावों की चमक लगातार बरकरार है, इसलिए निवेश के लिए सर्राफा को भी चुना जा रहा है।
4. म्यूचुअल फंड: भविष्य के लिए कई विकल्प

दीपावली के सीजन में कर्मचारियों के साथ आमजन के लिए विभिन्न कंपनियों ने कई योजनाएं लॉन्च की है। अधिकतर कर्मचारियों की ओर से म्यूचुअल फंड की योजनाओं को भी पंसद किया जा रहा है। इसके अलावा ई-मंडी, एफडी सहित अन्य निवेश की योजनाओं की प्रति आमजन के साथ कर्मचारियों में उत्साह बढ़ा है।
बाजार: त्योहार की होगी खरीदारी

बाजार में कपड़े, इलेक्ट्रोनिक्स, खाद्य पदार्थ आदि सेक्टर्स में भी जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है। दीपावली सजने-संवरने और उल्लास मनाने का त्योहार है। ऐसे में बोनस के पैसों से तमाम खुशियां सहेजने की कोशिश रहेगी।
एक्सपर्ट व्यू

कोरोनाकाल से मिले सबक के कारण लोगों का इनवेस्टमेंट पर ध्यान अधिक है। म्यूचल फंड, शेयर मार्केट, रियल एस्टेट और सोने में लोगों की रुचि बढ़ी है। कर्मचारियों को मिल रहे बोनस से निश्चित ही बाजार को फायदा होगा।
– नितिन मोदी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, धौलपुर

ट्रेंडिंग वीडियो