scriptलडक़ी से छेड़छाड़ पर पथराव, 7 घायल | Stoned for tampering with girl, 7 injured | Patrika News

लडक़ी से छेड़छाड़ पर पथराव, 7 घायल

locationअजमेरPublished: Apr 06, 2020 11:13:25 pm

Submitted by:

baljeet singh

पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
 

लडक़ी से छेड़छाड़ पर पथराव, 7 घायल

हमले में घायल लोग।

अजमेर. नसीराबाद के घोसी मोहल्ला क्षेत्र में रविवार देर रात लडक़ी से छेड़छाड़ करने के मामले में समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे सात जने घायल हो गए। घटना को लेकर पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार जुनैद नाम के युवक ने क्षेत्र की ही एक युवती से देर रात छेड़छाड़ कर दी। युवती के परिवारजन उलाहना देने गए तो लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। इससे घोसी मोहल्ला क्षेत्र निवासी अभिषेक परिहार, पीयूष यादव, राजेश यादव, कमल यादव, नीलेश परिहार, विनय यादव व सत्यनारायण परिहार घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस उपअधीक्षक बृजमोहन असवाल, सिटी थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह नाथावत मय जाब्ता मौके पर पहुंच गए और घायलों को सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। आरोपियों की तलाश की तो वह मौके से फरार हो चुके थे। घायल अभिषेक परिहार ने बताया कि जमील, जुनैद, इरफान, शाहरूख, मुन्ना, अज्जू और सईद आदि ने छत पर से ईंट व पत्थर उन पर फेंके। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जमील, इरफान, जुनैद व शाहरूख को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो