दोपहर करीब 3 बजे नौसर निवासी इकबाल पुत्र कूका पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फोर्स बाबू कार्यालय के सामने पोर्च में लहूलुहान हालात में गश खाकर गिर गया। युवक को लहूलुहान देखकर हड़कम्प मच गया। बाहर आए आलाधिकारियों ने तुरन्त सिविल लाइन्स थाने के जवानों के जरिए उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल भिजवाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) सुरेन्द्रकुमार भाटी व थानाप्रभारी डा. रवीशकुमार सामरिया भी अस्पताल पहुंचे। इकबाल के हाथ में मिली चि_ी में उसने अपने भाइयों की रोज-रोज की प्रताडऩा से परेशान होना बताया। वे आए दिन उसे जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। मामले में क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस की पड़ताल में इकबाल मानसिक रोगी निकला।
क्रिश्चियन गंज थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि इकबाल के पिता कूका ने इकबाल के मनोरोगी होने की जानकारी दी। उसकी दो साल से दिमागी स्थिति ठीक नहीं है। उसका मनोचिकित्सक से इलाज रह है। दो माह पहले उसो इलेक्ट्रिक शॉक दिया गया था। इससे कई बार उसे होश नहीं रहता।
प्रारंभिक पड़ताल में इकबाल के एसपी कार्यालय स्थित कॉमन टॉयलेट में कलाई पर ब्लेड से दर्जनों कट लगाना पता चला। टॉयलेट में भी खून पड़ा था। खुद को लहूलुहान करने के बाद वह एसपी कार्यालय के पोर्च में आकर गिर गया। कलाई पर लाल कपड़ा खून से लथपथ देखकर यहां मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। चिकित्सकों ने हाथ पर लगाए कट देखकर उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताने पर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस अधीक्षक