scriptबड़ी खुशखबरी…नहीं करना पड़ेगा दोबारा अभ्यर्थियों को ये काम, छह साल बाद मिलेगी बड़ी सौगात | sweeper recruitment process start soon, municipal in action | Patrika News

बड़ी खुशखबरी…नहीं करना पड़ेगा दोबारा अभ्यर्थियों को ये काम, छह साल बाद मिलेगी बड़ी सौगात

locationअजमेरPublished: May 05, 2018 03:57:24 pm

Submitted by:

raktim tiwari

नवीन कर्मचारी भर्ती के लिए दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

sweeper recruitment process in ajmer

sweeper recruitment process in ajmer

नगर निगम की ओर से वर्ष 2012 में आयोजित की गई सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को इस वर्ष आयोजित नवीन कर्मचारी भर्ती के लिए दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उनके पूर्व के आवेदन को ही इस भर्ती में शामिल कर लिया जाएगा।
15 मई तक प्रस्तुत करने होंगे दस्तावेज
निगम के अनुसार ऐसे अभ्यार्थियों को सक्षम अधिकारी से निर्धारित प्रारूप में जारी अनुभव प्रमाण पत्र, तीसरी संतान नहीं होने एवं एक ही निकाय से एक ही आवेदन पत्र प्रस्तुत करने का शपथ पत्र, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, आयु सम्बन्धी प्रार्थना पत्र, यदि आवदेक अन्य पिछड़ा वर्ग से सम्बन्ध रखता है।
तो क्रीमिलेयर में नहीं होने सम्बन्धी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। निगम उपायुक्त के अनुसार अभ्यर्थी को उपरोक्त समस्त दस्तावेज 15 मई 2018 तक प्रस्तुत करने होंगे। निर्धारित तिथि तक उपरोक्त दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर वर्ष 2012 की भर्ती के दौरान किए गए। आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदक की अधिकतम 35 वर्ष से बढ़कर कर 40 वर्ष की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से होगी।
तीन हजार फार्म बिके

गौरतलब है कि वर्ष 2012 में निगम में सफाई कर्मचारियों के 498 पदों भर्ती न्यायालय के निर्णय आदि के कारण भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी गई। वर्तमान में सफाई कर्मचारियों के 1115 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अब तक तीन हजार फॉर्म बिक चुके हैं।
शहर फैला, सफाई कर्मी कम

अजमेर शहर पिछले तीस-चालीस साल से खूब फैल रहा है। पहले यह परकोटे के अंदर तक सिमटा हुआ था। अब शहर की सीमाएं कायड़, माकड़वाली, होकरा, अजयसगर, गगवाना, सराधना तक फैल चुकी हैं। जिस तेजी से शहर फैला उसके मुकाबले सफाई कर्मी नहीं हैं। शहर में कचरा एकत्रित करने के लिए पर्याप्त सफाईकर्मियों की जरूरत है।
लम्बे अर्से से नगर निगम और सरकार ने सफाईकर्मियों की भर्तियां नहीं की हैं। निगम में ठेके पर कर्मचारी कार्यरत हैं। इन्हें पर्याप्त वेतन भी नहीं मिल रहा है। 2012 में तत्कालीन कांग्रेस राज में सफाईकर्मियों से आवेदन मांगे गए थे। बाद में अदालत में याचिका दायर होने और सरकार बदलने से भर्तियां नहीं हो पाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो