scriptगाय को निकालने नदी में उतरे किशोर की डूबने से मौत | Teenager dies due to drowning in river to retrieve cow | Patrika News

गाय को निकालने नदी में उतरे किशोर की डूबने से मौत

locationअजमेरPublished: Sep 28, 2021 02:05:41 am

Submitted by:

Dilip

काल बन रहा पार्वती में आया पानी – रविवार को भी एक किशोर की डूबने से हुई थी मृत्यु
जिले के मनियां क्षेत्र के गांव विनतीपुरा सोमवार को 17 वर्षीय किशोर की पार्वती नदी में डूबने से मौत हो गई। सरपंच राजेश सिकरवार ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4 बजे देवा (१७) पुत्र देवीदयाल ठाकुर अपनी गाय को नदी किनारे चराने गया हुआ था।

death.jpg

Been searching for three days, dead body found in river

मनियां. जिले के मनियां क्षेत्र के गांव विनतीपुरा सोमवार को 17 वर्षीय किशोर की पार्वती नदी में डूबने से मौत हो गई। सरपंच राजेश सिकरवार ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4 बजे देवा (१७) पुत्र देवीदयाल ठाकुर अपनी गाय को नदी किनारे चराने गया हुआ था। इस दौरान अचानक गाय नदी में चली गई। गाय को बचाने के लिए किशोर भी नदी में उतर गया। तैरना नहीं आने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली वे तुरंत किशोर को बचाने नदी में उतर गए। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव नदी से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
काश तैरना आता

गाय की जान बचाने में अपनी जान गंवाने वाले देवा को तैरना नहीं आता था। ग्रामीणों का कहना था कि अगर देवा को तैरना आता तो उसकी जान बच सकती थी। देवा रोज पशुओं को चराने ले जाता था। साथियों ने कई बार उसे तैरना सीखने को कहा लेकिन, वह सीख नहीं पाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो