scriptले जाएंगे , ले जाएंगे दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे …………. हेलीकॉप्टर से | Patrika News
अजमेर

ले जाएंगे , ले जाएंगे दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे …………. हेलीकॉप्टर से

6 Photos
5 years ago
1/6

अजमेर के निकटवर्ती ग्राम अरडक़ा निवासी युवती से विवाह के लिए रविवार को भीलवाड़ा के मेजा गांव से बारात पहुंची। खास बात ये रही कि दूल्हा हेलीकॉप्टर में सवार होकर पहुंचा। हेलीकॉप्टर अरडक़ा गांव में उतरा जहां दुल्हन के परिजन और रिश्तेदारों ने दूल्हे का स्वागत किया। गांव में नरेंद्रसिंह राठौड़ की पुत्री सुमित्रा कंवर को ब्याहने के लिए भीलवाड़ा के मेजा गांव से दूल्हा सूर्यदेव सिंह हेलीकॉप्टर में सवार होकर अरडक़ा गांव में उतरा जहां तोरण की रस्म अदा की गई। दुल्हन सुमित्रा के पिता राशन डीलर हैं। हेलीकॉप्टर में गांव पहुंचने पर दुल्हन के चाचा राजस्व मंडल में चालक महेंद्र सिंह और श्रीनगर पंचायत समिति सदस्य श्रवण सिंह ने दूल्हे का स्वागत किया।

2/6
3/6
4/6
5/6
6/6
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.