scriptतीन घंटे में सर्च कर लिया घर, इसके बाद जो हुआ वो देखा सबने | Theft in residential area, thiefs loot cash and gold | Patrika News

तीन घंटे में सर्च कर लिया घर, इसके बाद जो हुआ वो देखा सबने

locationअजमेरPublished: Dec 08, 2018 06:04:57 pm

Submitted by:

raktim tiwari

www.patrika.com/rajasthan-news

theft case register in ajmer

theft case register in ajmer

अजमेर.

रामनगर क्षेत्र स्थित एक मकान करीब तीन घंटे सूना रहा इसी दौरान चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देते हुए नकदी व जेवर सहित करीब 5 लाख का माल समेट लिया। गंज थाना पुलिस ने पीडि़त मकान मालिक की इत्तला पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अभी हुई है घर में शादी
पुलिस के अनुसार राधे विहार कॉलोनी,रामनगर निवासी मनोहर वर्मा के घर में अभी शादी
हुई है । वह अपने रिश्तेदारों के साथ बाजार में गए थे। वह घर से निकलने के बाद वापस लौटे तो उनके घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां खुलीं हुई थी। उन्होंने अपने ***** को बुलवाया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू की।
कुछ यूं आए चोर

मकान मालिक वर्मा ने बताया कि वह अलसुबह घर से निकले थे और सीसी टीवी फुटेज के अनुसार करीब 6.30 बजे उनके घर में दाखिल हुए। यानि उनके जाने के एक घंटे के अंतराल में चोरों ने वारदात को अंजाम दे डाला। चोरी गए माल में 2.15 लाख रुपए नकद व करीब छह तौला सोना सहित कुल पांच लाख रुपए का माल पर हाथ साफ कर डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो