ट्रांसपोर्टर के मकान को बनाया निशाना, ले गए कार, नकदी और आभूषण हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरों ने परिवार सहित असम गए ट्रांसपोर्टर के मकान को निशाना बनाया। सुबह काम करने आने वाली मेड के घर आने पर चोरी का पता चला। ट्रांसपोर्टर मनीष कुमार गर्ग परिवार के साथ असम गए हैं। उनके माता-पिता कॉलोनी में ही दूसरे मकान में रहते हैं। मंगलवार रात को चोर मनीष के मकान से स्विफ्ट डिजायर कार, 85 हजार रुपए नगद और दो लाख रुपए के आभूषण ले उड़े। बुधवार सुबह मेड के आने पर चोरी का पता चला। उसने मनीष के माता-पिता को सूचना दी। इन्होंने कोतवाली थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मुआयना किया।
रिटायर्ड जज गए कनाडा, चोरों ने किया कबाड़ा मित्तल कॉलोनी में बुधवार को चोरों ने दिनदहाड़े सेवानिवृत्त जज के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखी नगदी और घडिय़ां चोरी कर कर ले गए हैं। जानकारी के अनुसार धौलपुर शहर की मित्तल कॉलोनी में सेवानिवृत्त जज अशोक सक्सेना रहते हैं। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी अपने बच्चों के पास बेंगलूरु चली गईं। सक्सेना भी कनाडा चले गए। उनके मकान पर केवल चौकीदार था, मंगलवार सुबह वह किसी काम से चला गया। पुलिस ने बताया कि इस बीच दिनदहाड़े चोरों ने घर से दो कीमती घडिय़ां और कुछ नगदी चुराई है। देरशाम को चौकीदार के आने पर चोरी का पता चला। चोर घर से और क्या चुरा ले गए हैं इसकी पूरी तरह जानकारी सक्सेना के घर वापस आने के बाद ही पता चल सकेगी।
बॉक्स... घर से बाहर जाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - अपने घर की लाइट जलाकर जाएं। - अपने पुलिस चौकी एवं थाने में सूचना देकर जाएं।
- घर से बाहर जाने पर पड़ोसी को जानकारी दें।
- जितने दिन घर में न रहें कोशिश करें कि अखबार घर के बाहर नहीं डलवाएं।
- सोशल मीडिया पर अपने बाहर जाने की जानकारी कतई शेयर नहीं करें। - घर से बाहर जाते वक्त नकदी और जेवर सूने मकान में छोडक़र नहीं जाएं।
इनका कहना है हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और मित्तल कॉलोनी में दो मकानों को चोरों ने निशाना बनाया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
- अध्यात्म गौतम, थाना प्रभारी, कोतवाली धौलपुर