Traditions: अब छठ पूजन और शादियों की तैयारियों में जुटे लोग
लोग छठ पूजन और शादियों की तैयारियों में जुट गए हैं। नवंबर अंत तक कई त्यौंहार, व्रत-उपवास और अन्य धर्मों के कार्यक्रम चलेंगे।

अजमेर. कार्तिक मास में त्यौंहार की धूम बनी हुई है। दिवाली के बाद लोग छठ पूजन और शादियों की तैयारियों में जुट गए हैं। नवंबर अंत तक कई त्यौंहार, व्रत-उपवास और अन्य धर्मों के कार्यक्रम चलेंगे।
14 और 15 नवंबर को दिवाली और गोवद्र्धन पूजन किया गया था। लोगों ने घरों-प्रतिष्ठानों में महालक्ष्मी जी की अराधना की। घरों में मिठाई-पकवान बनाए गए। अब लोग डाला छठ पूजन की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके तहत महिलाएं अस्त होते और उगते सूरज को अघ्र्य देंगी। कोरोना संक्रमण के चलते सामूहिक कार्यक्रम होने मुश्किल हैं। मौसम के लिहाज से ऋतु परिवर्तन हो चुका है। अब सर्दी धीरे-धीरे बढ़ रही है।
शादियों की शुरुआत 25 से
चार महीने देवशयन के बाद कार्तिक एकादशी से वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। देवऊठनी ग्यारस अर्थात 25 नवंबर से शहर में बैंड-बाजे और शहनाई गूंजेगी। लोग शादियों को लेकर आभूषण, डिजाइनदार लहंगे-चुन्नी, सूट और अन्य खरीददारी में जुटे हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते राज्य सरकार ने मेहमानों की संख्या सीमित रखी है। इसको लेकर शादियों में धूम-धड़ाका और बड़े समारोह के आयोजन मुश्किल हैं।
यह आएंगे खास पर्व
छठ पूजन-20 नवंबर
गोपाष्टमी-22 नवंबर
कार्तिक एकादशी-25 नवंबर
कार्तिक पूर्णिमा-29 नवंबर
मौसम में धुंध और बादल, बढ़ी ठंडक
अजमेर. सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह धुंध छाई रही। बादलों और सूरज में लुकाछिपी का दौर चला। लोगों को दोपहर में ही धूप नसीब हुई है। हवा में ठंडक के चलते मौसम सर्द बना हुआ है।
दिवाली पर हुई बरसात और ओलावृष्टि के बाद से मौसम पलट गया है। सुबह आसमान में बादल और धुंध दिखाई दी। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। वाहनों, पेड़-पौधों और जमीन पर ओस की बूंदें दिखीं। सूरज नहीं निकलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। बादलों और सूरज में लुकाछिपी होती रही। दोपहर में ही धूप निकली। फिलहाल पिछले 10 दिन से रात के तापमान में गिरावट बनी हुई है।
अब पाइए अपने शहर ( Ajmer News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज