सिग्नल प्रणाली कार्य के कारण 4 व 5 को ट्रेफिक ब्लॉक , 21 रेलगाडि़यां रहेंगी प्रभावित
अजमेरPublished: Nov 02, 2023 11:14:35 pm
ट्रेफिक ब्लॉक लेने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलसेवाएं आंशिक रद्द/रेगुलेट/री-शेड्यूल रहेंगी। ब्लॉक के कारण अजमेर से गुजरने वाली 20 से अधिक गाडि़यां प्रभावित रहेंगी।
ट्रेफिक ब्लॉक लेने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलसेवाएं आंशिक रद्द/रेगुलेट/री-शेड्यूल रहेंगी। ब्लॉक के कारण अजमेर से गुजरने वाली 20 से अधिक गाडि़यां प्रभावित रहेंगी। जयपुर मण्डल के फुलेरा-मदार रेलखंड के मध्य स्थित लाडपुरा-किशनगढ स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनल प्रणाली कार्य के लिए ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। अजमेर मण्डल के मदार-पालनपुर रेलखण्ड के मध्य स्थित सराधना-मंगलियावास स्टेशन के मध्य ब्रिज संख्या 383 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए शुक्रवार को ट्रेफिक ब्लॉक रहेगा। इसी प्रकार राजकियावास-मारवाड़ जंक्शन के मध्य मारवाड़ यार्ड में अनुरक्षण कार्य भी किया जाएगा। इन ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।