scripttraffic jam | Big Issue # सड़कें संकरी, रोज जाम, पार्किंग के नहीं माकूल इंतजाम | Patrika News

Big Issue # सड़कें संकरी, रोज जाम, पार्किंग के नहीं माकूल इंतजाम

locationअजमेरPublished: Nov 04, 2021 01:21:40 am

Submitted by:

tarun kashyap

मुख्य बाजारों में अस्थाई अतिक्रमण यातायात व्यवस्था के लिए एक बड़ी समस्या

Big Issue # सड़कें संकरी, रोज जाम, पार्किंग के नहीं माकूल इंतजाम
Big Issue # सड़कें संकरी, रोज जाम, पार्किंग के नहीं माकूल इंतजाम
तरुण कश्यप

अजमेर. इन दिनों शहर को स्मार्ट बनाने का काम जोरों पर है। एलिवेटेड ब्रिज अब आकार लेने लगा है। काम कब पूरा होगा फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है। इस सब का असर यातायात पर नजर आ रहा है। पहले ही सड़कें संकरी है। सामान्य दिनों में ही रोज जाम लगता था। अब निर्माण कार्य के चलते हालात और खराब हैं। जाम का सबसे बड़ा कारण शहर में वाहनों की बेतरतीब पार्किंग है। जहां एलिवेटेड ब्रिज के स्पान रख दिए गए हैं, उस जगह बीच सड़क वाहन खड़े किए जा रहे हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए कुछ जगह भी तय हैं लेकिन लोग दूरी होने के कारण वहां वाहन खड़े करने से कतराते हैं।
भौगौलिक संरचना के चलते भी शहर में यातायात सुगम हो पाना मुश्किल है। धार्मिक नगरी होने के कारण यहां बाहर से आने वालों के वाहनों का सदैव दबाव बना रहता है। शहर के मुख्य बाजारों में किए अस्थाई अतिक्रमण यातायात व्यवस्था के लिए एक बड़ी समस्या हैं। रही सही कसर रेहड़ी और फेरी वाले पूरी कर देते हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.