scriptपूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया पुष्कर सरोवर में स्नान | Traffic police arrangements are also insufficient | Patrika News

पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया पुष्कर सरोवर में स्नान

locationअजमेरPublished: Jun 05, 2023 02:39:59 am

Submitted by:

dinesh sharma

ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही श्रद्धालुओं का स्नान शुरु हो गया।

पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया पुष्कर सरोवर में स्नान

पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया पुष्कर सरोवर में स्नान

पुष्कर ( अजमेर ).

ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही श्रद्धालुओं का स्नान शुरु हो गया। देखते ही देखते बाजार, मंदिर व घाट श्रद्धालुओं से अट गए। मंत्रोच्चार के साथ पुरोहितों ने श्रद्धालुओं को पूजा-स्नान कराया। घाटोें पर चना बाजरा, मक्की, चावल की खील की बिक्री होने से गंदगी पसरी नजर आई। वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस के इंतजाम भी नाकाफी रहे।

जीवन में शाकाहारी और सदाचारी रहें- संत उमाकांत

 

पुष्कर के मेला मैदान में जयगुरुदेव संत उमाकांत का दो दिवसीय सत्संग एवं नामदान कार्यक्रम रविवार को समपन्न हो गया। इस अवसर 11वें वार्षिक भंडारे के उपलक्ष में बाबा संत उमाकांत ने सत्संग प्रवचन में लोगों से शाकाहारी–सदाचारी-नशामुक्त रहने का उपदेश देने के साथ ही भक्तजनों को गुरु मंत्र नामदान भी दिया।

गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम जयपुर में

संत उमाकांत का तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम जयपुर में होगा। आगामी 1 से 3 जुलाई तक अजमेर रोड़ टोल टैक्स से पहले ठीकरिया ग्राम जयपुर में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो