अजमेर. ब्यावर-किशनगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग नं 8 पर एनएचएआई ने हाईवे पर हादसे कम करने को लेकर कई जगह से कट बंद कर दिए हैं। रीको एरिया, चरनाल पेट्रोल पम्प, खालसा पेट्रोल पम्प के कट बंद करने के बाद से हादसे बढ़ गए हैं। हाईवे पर सिर्फ सेदरिया कट खुला होने से यातायात का दबाव एक जगह बन गया है। कट बंद होने से दुपहिया वाहन चालक जान को जोखिम में डालकर हाईवे से सर्विस लेन पर वाहन चढ़ाकर रहे हैं। कई दुपहिया वाहन चालक रोजाना सर्विस लैन से हाईवे पर वाहन ले जाकर जान जोखिम में डाल रहे हैं। इससे गंभीर हादसा हो सकता है।हो चुके हैं कई सड़क हादसे आदर्शनगर थाना क्षेत्र में किशनगढ़-ब्यावर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार शाम राजमार्ग पर बने कट पर जहां पिकअप की टक्कर से एक युवक जख्मी हो गया। दूसरा हादसा सर्विस लेन पर रोडवेज की टक्कर से पैदल जा रहा राहगीर जख्मी हो गया। घायलों को जेेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया।