scriptबिना बारिश के फिर छलकेगा आनासागर, खोलने पड़ेंगे दो गेट | Two gates of Anasagar will open today, will release water | Patrika News

बिना बारिश के फिर छलकेगा आनासागर, खोलने पड़ेंगे दो गेट

locationअजमेरPublished: Jun 23, 2020 08:07:46 pm

Submitted by:

himanshu dhawal

आनासागर के दो गेट आज खुलेंगे, छोडेंगे पानी
15 दिन में 70 एमसीएफटी पानी की होगी निकासी
13 से 11 फीट किया जाएगा जलस्तर

anasagar lake ajmer

anasagar lake ajmer

अजमेर. आनासागर झील का जल स्तर कम करने के लिए बुधवार को सुबह 10 बजे दो चैनल गेट खोले जाएंगे। इससे आगामी 15 दिनों में 70 एमसीएफटी (मिलियन क्यूबिक फीट) पानी की निकासी की जाएगी, जिससे आगामी दिनों में मानसून की बारिश में आनासागर के छलके पर भी किसी तरह की परेशानी न हो।
आनासागर का वर्तमान में 13 फीट जलस्तर है। शहर के 13 नालों का पानी लगातार आने से पूरे सालभर यह भरा रहता है। यह चैनल गेट के ऊपर से छलकता रहता है। ऐसे में आगामी दिनों में मानसून आने वाला है। बारिश के पानी के कारण इसके चैनल गेट खोलने पड़ते है। इसके कारण निचली बस्तियों में पानी भर जाता है। इससे काफी नुकसान भी होता है। इसे रोकने के लिए आनासागर के चैनल गेट को खोलने का निर्णय लिया गया है। झील में दो फीट पानी कम होने से 11 फीट ही रह जाएगा। ऐसे में आनासागर के ओवरफ्लो होने की स्थिति में पानी को छोड़ा जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले साल आनासागर का जलस्तर 15 फीट तक पहुंच गया था। इसके कारण झील के चार बार गेट खोलकर पानी निकाला गया था।
खानपुरा तक जाता है पानी

आनासागर से निकलने वाला पानी एस्कैप चैनल के माध्यम से कचहरी रोड, तोपदड़ा, श्रीनगर रोड, अलवर गेट, प्रकाश रोड, आदर्शनगर होते हुए खानपुरा जाता है। नगर निगम की ओर से आनासागर एस्कैप चैनल की सफाई भी कराई गई है। हालांकि इसकी दीवारें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उसे नगर निगम की ओर से दुरुस्त कराया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो