scriptएक सहेली कुएं में गिरी तो दूसरी ने उसे बचाने के लिए लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत | Two girls died after falling in a well | Patrika News
अजमेर

एक सहेली कुएं में गिरी तो दूसरी ने उसे बचाने के लिए लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत

सरवाड़ उपखंड के ग्राम जोरावरपुरा में खेत पर स्थित कुएं में हुआ हादसा, परिजन कृषि कार्य कर रहे थे, तभी दोनों बालिकाएं कुएं में गिर गई, हादसे के बाद पीडि़त परिवारों में मचा कोहराम

अजमेरSep 20, 2020 / 12:21 am

suresh bharti

एक सहेली कुएं में गिरी तो दूसरी ने उसे बचाने के लिए लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत

सरवाड़ उपखंड क्षेत्र के गांव ग्राम जोरावरपुरा स्थित कुएं में गिरने से मृतक किशोरियां। …(फाइल फोटो)

अजमेर/सरवाड़. दो सहेलियां घर से खुशी-खुशी खेत पर गई थी। परिजन कृषि कार्य में व्यस्त रहे। इस दौरान कुएं में गिरने से दोनों सहेलियों की डूबने से मौत हो गई। सरवाड़ उपखंड के ग्राम जोरावरपुरा में शनिवार सुबह खेत एकाएक यह हादसा हुआ तो परिवार में कोहराम मच गया। शाम को कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। पूरे गांव में मातम का माहौल रहा। मृतकों के घर विलाप होता रहा। दोनों की अर्थी एक साथ निकली तो हर किसी की रुलाई फूट पड़ी।
पहले रेखा का पैर फिसला और फिर…

ग्राम जोरावरपुरा में शनिवार सुबह गोमाराम गुर्जर की 14 वर्षीय पुत्री रेखा व कोटा निवासी देवा गुर्जर की पुत्री पूजा, जो यहीं अपने ननिहाल में पिछले कई वर्षों से रह रही थी। दोनों अपने परिजन के साथ खेत पर काम कर रही थी। इस दौरान खेत पर ही बने कुएं पर पानी निकालने के दौरान रेखा का पैर फि सल गया, जिससे वह कुएं में गिर गई। उसे बचाने के लिए पूजा भी कुएं में कूद गई। दोनों की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच निकाले शव

हादसे के बाद इस खेत में काम कर रहे परिजन में चीख-पुकार मच गई। आस-पास खेतों पर काम कर रहे अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर दोनों को कुएं से बाहर निकाला, जब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
सूचना पर थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश यादव पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने परिजन को ढांढस बंधाया और दोनों मृत बालिकाओं का अंतिम संस्कार कराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो