scriptशादी के चंद दिनों बाद ही पति को छोड़ भागी दो नवविवाहिताएं | Two newlyweds who left their husband just a few days after marriage | Patrika News

शादी के चंद दिनों बाद ही पति को छोड़ भागी दो नवविवाहिताएं

locationअजमेरPublished: Jul 07, 2020 11:24:23 pm

Submitted by:

suresh bharti

एक विवाहिता तो तीन दिन ही रही ससुराल, दूसरी पीहर से शादी के पन्द्रह दिन बाद हो गई गायब, पति के घर से नकदी व जेवरात भी साथ ले गई नई बीवियां, पुलिस थाने में पीडि़त पति ने मामले कराए दर्ज

शादी के चंद दिनों बाद ही पति को छोड़ भागी दो नवविवाहिताएं

शादी के चंद दिनों बाद ही पति को छोड़ भागी दो नवविवाहिताएं

अजमेर/चूरू. अग्नि के समक्ष सात फेरे लेने व जन्म-जन्म का साथ निभाने का वादा करने वाली दो नवविवाहिताएं आखिर धोखेबाज निकली। दूल्हे को क्या पता थी कि जिस लाल सूर्ख जोड़े में सजीधजी दुल्हन को वह अपनी जीवनसंगिनी बना रहा है। वह चंद दिनों के बाद ही छोडकऱ किसी गैर मर्द के साथ भाग जाएगी।
उसकी चारपाई खाली थी…

इनमें से एक विवाहिता तो पति के साथ तीन दिन ही रही। चौथे दिन बीते रविवार को सुबह पति उठा तो समीप पत्नी नजर नहीं आई। उसकी चारपाई खाली थी। पहले तो सोचा कि घर पर ही दैनिक क्रिया से निवृत्त हो रही होगी, लेकिन काफी देर तक नजर नहीं आई तो पति का माथा ठनका। घर में तलाश किया तो पता चला कि वह खुद के कपड़े व ससुराल से नकदी व जेवरात लेकर गायब है। पीडि़त पति ने बीवी के पीहर मोबाइल पर जानकारी चाही तो वहां से भी अनभिज्ञता जाहिर की गई। विवाह के तीन दिन बाद ही पत् नी के इस तरह गायब हो जाने की घटना को लेकर सम्बन्धित गांव के लोग चटकारे मारकर सुन और बातें कर रहे हैं।
पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर ले गया

इसी प्रकार चूरू जिले के ही एक गांव में दूसरी विवाहिता शादी के पन्द्रह दिन बाद किसी युवक के साथ गायब हो गई। इन दिनों वह पीहर आई थी। आरोप है कि कोई उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मंगलवार को पुलिस थाने में विवाहिता के पिता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।
इसमें बताया गया कि उसकी पुत्री की शादी 15 दिन पहले हुई थी। इन दिनों वह पीहर आई हुई थी। सोमवार रात वह पड़ोसी युवक के साथ भाग गई। रिपोर्ट में युवक पर बहला-फु सलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। साथ में 5 लाख रुपए की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण घर से गायब है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पांच साल बाद मियां-बीवी में हुई सुलह
इधर,पांच साल पहले जो पति-पत्नी किसी विवाद के चलते अलग हो गए थे। वह मंगलवार को फिर से साथ रहने को राजी हो गए। इस दौरान किसी ने दुबारा शादी नहीं की। दोनों के बीच कुछ गलत फहमियां थी। इसलिए अलग रहने लगे थे। चूरू के महिला थाना स्थित महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र पर कार्यरत कर्मचारियों की समझाइश के बाद दोनों मिया-बीवी के गिले-शिकवे दूर कराए गए।
गृहस्थी की नई पारी शुरू

मंगलवार को यह दम्पती फिर से गृहस्थी की नई पारी शुरू करने को रोजी हो गया। महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की सुप्पयार ने बताया कि रोशनी बानो की शादी कानूता निवासी शौकत के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। किसी बात को लेकर दम्पती में मन मुटाव होने पर पांच साल पहले अलग हो गए थे। मामला केन्द्र पर आने पर दम्पती की काउंसलिंग की गई। समझाइश का ऐसा असर हुआ कि दोनों गृहस्थी की गाड़ी साथ चलाने को मान गए। मुंह मीठा कराने के बाद विवाहिता रोशनी को पति के साथ ससुराल भेज दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो