अजमेर

अधूरी बनी नई सड़कें दे रही है दुर्घटना को बढ़ावा

गौरव पथ , जवाहर रंगमंच, माकड़वाली रोड के हाल खराब
स्मार्ट सिटी अभियंताओं की लापरवाही आई सामने

अजमेरDec 08, 2021 / 06:57 pm

bhupendra singh

Video conference boycott, one day mass holiday

अजमेर. शहर की सड़के बड़े-बड़े गड्ढों के चलते पहले ही बदहाली का शिकार हैं अब स्मार्ट सिटी के अभियंता इन सड़कों को सूरत को बिगाडऩे में लगे हुए हैं। सड़कों की चौड़ाई समान रूप से बढ़ाने के बजाय बीच सड़क आधे से एक किमी तक एक लेन ऊं ची सड़क बना दी गई है। इससे सड़क तीन भाग में विभाजित है। वाहन चालक इस नई सड़क पर ही चलने से दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस लेन पर वाहन चढऩा और उतारना जोखिम से कम नहीं है। दो पहिया वाहनों के असंतुलित होकर गिरने की आशंका रहती है। हाल ही एक सड़क दुर्घटना भी हो चुकी है। सावित्री स्कूल तिराहे स जवाहर रंग पर इसी तरह का प्रयोग स्मार्ट सिटी के अभियंताओं ने किया है। इसी तरह का प्रयोग गौरवपथ शिव मंदिर से शांति पुरा तक किया गया है। इस सड़क को पूरा नहीं किया जा रहा है। माकड़वाली रोड पर भी सीवर लाइन डाइन के बाद आधी अधूरी सड़क बनाई गई है।
एलीवेटेड रोड के नीचे भी चलना मुश्किल

शहर में यह हाल एलीवेटेड रोड के नीचे बनाई गई सर्विस लेन सड़क का भी है। यहां भी सड़क व पिलर की बीच सड़क की जगह समतल न हो कर सड़क से काफी नीचे है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। इसमें भी सड़क के गड्ढे लोगों की परेशानी को और बढ़ा रह हैं। गहराते जा रहें हैं गड्ढेशहर की सड़कों की मरम्मत के बाद एक माह में ही पैबंद उखड़ रहे हैं। पुराने गड्ढों की गहराई और चौड़ाई बढ़ती जा रही है।
इनका कहना है

अगर सड़क निर्माण शुरु किया है तो उसे पूरा किया जाए। सड़क ऊंची नीची होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़कों में पहले ही गड्ढों से शहर वासियों को परेशानी हो रही है। इस तरह सड़क निर्माण बंद होना चाहिए। गिरीजेश बंसल।
जो सड़क बनाई जा रही हैं उनमें गुणवत्ता नहीं है। नई सड़कों में गड्ढ्े नजर आ रहें। सड़कों की चौड़ाई तथा ऊंचाई समान रखी जाए।

महावीर सिंह

Home / Ajmer / अधूरी बनी नई सड़कें दे रही है दुर्घटना को बढ़ावा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.