…पुलिस बुलाती रही अदालत ने डेढ़ माह पहले जन्म बालक के डीएनए टेस्ट के आदेश किए। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस पीडि़ता को बच्चे के साथ बुलाती रही लेकिन पीडि़ता ने बच्चे के बीमार होने का हवाला दे दिया। बुधवार को बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ा तो क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस में हड़कम्प मच गया।
————————-
यह है मामला
वैशालीनगर रातीडांग में रहने वाली किशोरी के परिजन ने २५ अक्टूबर ०१८ को नाबालिग बेटी के गर्भ ठहरने पर आरोपी शुभम् नामक युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी शुभम् को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। डेढ़ माह पहले पीडि़ता ने बालक को जन्म दिया। न्यायिक अभिरक्षा में शुभम् ने बच्चे का पिता होने से इन्कार करते हुए डीएनए टेस्ट की मांग की। अदालत ने क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को डीएनए टेस्ट करवाने के आदेश दिए थे।
इनका कहना है… नाबालिग दुष्कर्म पीडि़ता ने डेढ़ माह पहले बालक को जन्म दिया था। न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे आरोपित ने बच्चे का डीएनए कराने की कोर्ट में अर्जी लगाई थी। बच्चा कुछ दिन से बीमार था। उसने बुधवार को दम तोड़ दिया। बच्चे का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। पीडि़ता, आरोपित और बच्चे के सेम्पल का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा।
-दिनेश कुमावत, थानाप्रभारी क्रिश्चियन गंज