बच्चे, युवा, बड़े, बुजुर्ग, महिलाओं की भीड़ दिनभर इन मंदिरों में लगी रही है। रामनवमी २५ मार्च को है। तब तक देवी के सिद्धपीठों में विविध धार्मिक आयोजन होंगे।
राष्ट्र सेविका समिति ने शाम को छह बजे शिवाजी चौक पर भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर सुंदर रंगोली बनाई गई।
बड़ी संख्या में बालिकाओं ने भी इस कार्यक्रम में सहभागिता की। वर्ष प्रतिपदा के मौके पर यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इसके अलावा सिंधीसमाज ने गरबा का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।