scriptvasundhara raje will come in kishangarh and ajmer | पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 26 को आएंगी निम्बार्क तीर्थ | Patrika News

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 26 को आएंगी निम्बार्क तीर्थ

locationअजमेरPublished: Nov 23, 2021 12:05:44 am

Submitted by:

Amit Kakra

23 को जयपुर से शुरू करेंगी श्रद्धा-सांत्वना यात्रा, 26 को आएंगी निम्बार्क तीर्थ

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 26 को आएंगी निम्बार्क तीर्थ
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 26 को आएंगी निम्बार्क तीर्थ
मदनगंज-किशनगढ़. श्रद्धा-सांत्वना यात्रा के तहत पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का 26 नवम्बर को निम्बार्क तीर्थ आने का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राजे हैलीकॉफ्टर से यहां आएंगी। इसके लिए तीर्थ परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और अस्थाई हैलीपेड बनाने की भी कवायद की जा रही है।
अजमेर सरपंच संघ जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री राजे 23 नवम्बर से श्रद्धा सांत्वना यात्रा जयपुर से शुरू कर रही हैं। इसके तहत वे 26 नवम्बर को निम्बार्क तीर्थ आएंगी। यहां निम्बार्क पीठ के पीठाधीश्वर श्रीजी महाराज के दर्शन करेंगी। यहां से पुष्कर ब्रह्म मंदिर और अजमेर दरगाह जाने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.