कांग्रेस राज में हुआ विकास
उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में रूपनगढ़ रोड ओवरब्रिज, राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय और किशनगढ़ एयरपोर्ट का निर्माण करवाया गया। वसुंधरा राजे के पांच साल के कार्यकाल में किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा। महिलाओं से बलात्कार हुए और युवा रोजगार के लिए भटकता रहा है। कांग्रेस ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया है।

आ गया बदलाव का समय महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल-डीजल देशी घी से महंगा हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भी बदलाव का समय आ गया है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रभा ठाकुर, जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़, पीसीसी सदस्य राजेन्द्र गुप्ता, अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी सहित कई लोग मंचस्थ रहे।
टे्रक्टर में तेल नहीं, हल में बैल
पायलट ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ट्रेक्टर में तो तेल नहीं है और हल बैल में नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं भी टोंक से चुनाव लड़ा हूं। लेकिन कभी पार्टी के खिलाफ जाकर कोई काम नहीं किया है।

योगी कई नहीं गए लखनऊ
प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में विधानसभा चुनाव के दौरान धुआंधार प्रचार किया। योगी तो कई दिनों तक लखनऊ तक नहीं गए। यह वही लोग हैं जो पिछले पांच साल तक नदारद रहते हैं।