अजमेर

‘राजस्थान की जनता आपका इंतजार कर रही है’ वसुंधरा ने लिया संतों का आशीर्वाद

BJP पुष्कर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री

अजमेरNov 26, 2021 / 03:03 pm

Amit

‘राजस्थान की जनता आपका इंतजार कर रही है’ वसुंधरा ने लिया संतों का आशीर्वाद

पुष्कर. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को पुष्कर पहुंची। यहां उन्होंने ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए। पश्चात बीच रास्ते में जगह-जगह साधु-संतों ने शॉल तलवार भेंट कर उन्हें जीतने का आशीर्वाद दिया। पुष्कर यात्रा के दौरान वसुंधरा राजे तो कुछ नहीं बोली। लेकिन अपने समर्थकों के जरिए उन्होंने शक्ति का एहसास करा दिया।
कालेश्वर महादेव मंदिर तिराहे पर प्रदर्शन साधु समाज के अध्यक्ष सेवानंद गिरि ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को तलवार भेंट करते हुए कहा कि राजस्थान की जनता आपका इंतजार कर रही है। वसुंधरा राजे की यात्रा के दौरान पुलिस के इंतजाम धरे रह गए। स्वागत के लिए हेलीपैड पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद समर्थकों के साथ स्वागत करने के लिए उमड़ पड़े। ब्रह्मा मंदिर दर्शनों के दौरान समर्थक मंदिर की पूजा करने के दौरान उनके साथ-साथ मंदिर तक चले गए। अजमेर जाने के दौरान रामस्नेही संप्रदाय के रामद्वारा आश्रम पर राजे को संतो के स्वागत के लिए रुकना पड़ा। उन्होंने समस्याओं का स्वागत किया। वसुंधरा राजे को फिर जीत का आशीर्वाद दिया। इससे अवसर पर विधायक सुरेश सिंह रावत, भंवरसिंह पलाड़ा, धरोहर प्रोन्नति प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।
#VasundraRaje

#BJP #Rajasthanbjp

Home / Ajmer / ‘राजस्थान की जनता आपका इंतजार कर रही है’ वसुंधरा ने लिया संतों का आशीर्वाद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.