scriptअजमेर पहुंची वसुंधरा राजे, स्वागत में उमड़े समर्थक बजाए ढोल-बाजे | vasundrha raje in ajmer pushkar | Patrika News

अजमेर पहुंची वसुंधरा राजे, स्वागत में उमड़े समर्थक बजाए ढोल-बाजे

locationअजमेरPublished: Nov 26, 2021 03:48:08 pm

Submitted by:

Amit

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

अजमेर पहुंची वसुंधरा राजे, स्वागत में उमड़े समर्थक बजाए ढोल-बाजे

अजमेर पहुंची वसुंधरा राजे, स्वागत में उमड़े समर्थक बजाए ढोल-बाजे

अजमेर. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के स्वागत में शुक्रवार को अजमेर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उमड़े। उनके स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। डीजे और ढोल की आवाज पर कार्यकर्ता नाचते दिखाई दिए। यहां रीजनल कॉलेज चौराहे सहित रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत किया। स्वागत को देख वे अभिभूत हो गई।
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को पुष्कर पहुंची। यहां उन्होंने ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए। पश्चात बीच रास्ते में जगह-जगह साधु-संतों ने शॉल तलवार भेंट कर उन्हें जीतने का आशीर्वाद दिया। पुष्कर यात्रा के दौरान वसुंधरा राजे तो कुछ नहीं बोली। लेकिनअपने समर्थकों के जरिए उन्होंने शक्ति का एहसास करा दिया।
कालेश्वर महादेव मंदिर तिराहे पर प्रदर्शन साधु समाज के अध्यक्ष सेवानंद गिरि ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को तलवार भेंट करते हुए कहा कि राजस्थान की जनता आपका इंतजार कर रही है। वसुंधरा राजे की यात्रा के दौरान पुलिस के इंतजाम धरे रह गए। स्वागत के लिए हेलीपैड पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद समर्थकों के साथ स्वागत करने के लिए उमड़ पड़े। ब्रह्मा मंदिर दर्शनों के दौरान समर्थक मंदिर की पूजा करने के दौरान उनके साथ-साथ मंदिर तक चले गए। अजमेर जाने के दौरान रामस्नेही संप्रदाय के रामद्वारा आश्रम पर राजे को संतो के स्वागत के लिए रुकना पड़ा। उन्होंने समस्याओं का स्वागत किया। वसुंधरा राजे को फिर जीत का आशीर्वाद दिया। इससे अवसर पर विधायक सुरेश सिंह रावत, भंवरसिंह पलाड़ा, धरोहर प्रोन्नति प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो