scriptVC trap case: रणजीत बताता था कॉलेजों से डील के नए तरीके…. | VC trap case: Ranjeet and gang deals openly with colleges | Patrika News

VC trap case: रणजीत बताता था कॉलेजों से डील के नए तरीके….

locationअजमेरPublished: Sep 20, 2020 05:35:21 am

Submitted by:

raktim tiwari

रणजीत, महिपाल और नेटवर्क में शामिल लोग मोबाइल और व्यक्तिगत मिलकर डील करते थे।

mdsu VC case

mdsu VC case

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में लेन-देन की जड़ें काफी गहरी हो चुकी हैं। निलंबित कुलपति का दलाल कॉलेज संचालकों से वसूली में जुटा था। वह डील के नए तरीके बताने के अलावा नेटवर्क में शामिल दलालों को वसूली के निर्देश देता था। यह खुलासे एसीबी की एफआईआर में दर्ज हैं।
सेंटर अलॉटमेंट के लिए बातचीत
3 सितंबर 2020, 16:05:42
दलाल रणजीत और सुरेश भाकर (99929341222) के बीच बातचीत होती है। रणजीत उससे कॉलेज की जानकारी मांगता है। सुरेश अपने कॉलेज इंजीनियर राहुल मिर्धा मेमोरियल कॉलेज की जानकारी देता है। रणजीत कहता है…कान्हा कॉलेज मेड़ता सिटी के महिपाल से बात करना। साथ ही महिपाल के नंबर भी उपलब्ध कराता है।
सेफ होकर करना बातचीत
4 सितंबर 2020, 13:28:23
कॉलेज से खुलेआम वसूली होती थी। दलाल रणजीत, महिपाल और नेटवर्क में शामिल लोग मोबाइल और व्यक्तिगत मिलकर डील करते थे। रणजीत मोबाइल से महिपाल से बातचीत करता है। महिपाल कहता है….सेफ होकर बातचीत करना….। रणजीत कहता है….पैसे का लेन-देन तुम अपने स्तर पर करना। इसके बाद रणजीत कहता है….कॉलेज में सेंटर अलॉटमेंट का खर्चा 4-5 तक लेना।
6 सितंबर 2020, 17:15:08
सेंटर लेने के बाद बढ़ेंगे एडमिशन
कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाने, सीट बढ़ाने अैार मान्यता का खेल चरम पर पहुंच चुका था। रणजीत, महिपाल, राजेंद्र और नेटवर्क में शामिल अन्य लोग जमकर डील कर रहे थे। रणजीत और महिपाल के बीच बातचीत को एसीबी ने एफआईआर में लिया है। महिपाल कहता है..मैं और अन्य लोग अजमेर पहुंच चुके हैं। रणजीत कहता है..बंगले पर बैठकर बात करेंगे। महिपाल…एक अन्य व्यक्ति की संस्था में एक भी न्यू एडमिशन नहीं होना बताता है। रणजीत कहताहै….सेंटर ले लेने के बाद एडमिशन की संख्या बढ़ जएगी और परीक्षाएं कराने के बाद आधा पैसे वापस आ जाएंगे। महिपाल…वो समझ नहीं रहे हैं आप बात करना….। रणजीत….मैं बात कर लूंगा और उनको समझा दूंगा। महिपाल….मैं उनको कह दिया है…पेमेंट साथ लेकर आना।
6 सितंबर 2020 18:34:34
रणजीत और महिपाल बातचीत करते हैं। महिपाल……अन्य व्यक्ति की गाड़ी पर नाम लिखा है…..इसके कारण वह स्वयं की गाड़ी से बंगले पर पहुंच रहा है….। एसीबी की एफआईआर से जाहिर है, कि घूसखोरी का खेल लॉकडाउन और अनलॉक 4.0 के बीच सुनियोजित ढंग से चल रहा था। दलाल रणजीत और उसके नेटवर्क में शामिल लोग कॉलेज संचालक को जाल में फांसकर वसूली में जुटे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो