script

अजमेर नगर निगम, किशनगढ़ नगर परिषद एवं केकड़ी, सरवाड़ व बिजयनगर नगरपालिकाओं में मतदान

locationअजमेरPublished: Jan 27, 2021 09:10:43 pm

Submitted by:

bhupendra singh

5 स्थानीय निकायों में मतदान आज तैयारियां पूरी,जिले में 1009 बूथों पर होगा मतदान

panchayat election

panchayat election

अजमेर. अजमेर जिले में पांच स्थानीय निकायों के लिए गुरूवार को प्रात: 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिले में 240 वार्डों के लिए 5 लाख 83 हजार 722 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान दल बुधवार को गंतव्य स्थल के लिए रवाना हो गए। निर्वाचन संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले के 5 नगरीय निकायों में 5 लाख 89 हजार 424 मतदाता पंजिकृत है। इनमें 2 लाख 96 हजार 802 पुरूष तथा 2 लाख 92 हजार 614 महिलाएं है। जिले में 8 पंजीकृत मतदाता अन्य ***** के भी है। इनमें से 5 लाख 83 हजार 722 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
किशनगढ़
किशनगढ़ नगर परिषद में कुल 1 लाख 17 हजार 357 मतदाताओं में से 59 हजार 659 पुरूष एवं 57 हजार 698 महिलाएं है।
बिजयनगर

नगर पालिका बिजयनगर में कुल 25 हजार 507 मतदाताओं में से 12 हजार 705 पुरूष एवं 12 हजार 802 महिलाएं है।
केकड़ी
नगर पालिका केकडी में कुल 32 हजार 884 मतदाताओं में से 16 हजार 538 पुरूष एवं 16 हजार 345 महिलाएं तथा एक अन्य है।
सरवाड़

इसी प्रकार नगर पालिका सरवाड़ में 14 हजार 811 मतदाताओं में से 7 हजार 315 पुरूष एवं 7 हजार 496 महिलाएं पंजीकृत है। यहां वार्ड संख्या 5 में निर्विरोध चुनाव होने के कारण 14 हजार 209 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
कहां कितने बूथ
केकड़ी में 53, सरवाड़ में 28, बिजयनगर में 50, किशनगढ़ में 196 तथा अजमेर में 666 मतदान बूथों को स्थापित किया गया है।

193 बूथ संवेदनशील

जिले में निकाय चुनाव के लिए कुल 1009 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इनमें 193 बूथ संवेदनशील हैं। जिले में नगर निगम चुनाव के लिए सर्वाधिक 666 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 80 बूथ संवेदनशील हैं। किशनगढ़ में 53, बिजयनरगर में 20, सरवाड़ में 20 तथा केकड़ी में 20 मतदान बूथ संवेदनशील हैं। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो