script

घरों में नहीं पहुंचता पानी, प्रदर्शन कर की नारेबाजी

locationअजमेरPublished: May 31, 2020 05:01:37 pm

Submitted by:

himanshu dhawal

पानी के लिए किया प्रदर्शन
वार्ड 55 के निवासियों ने नाराजगी जताई, नियमित रूप से टैंकर सप्लाई की मांग

घरों में नहीं पहुंचता पानी, प्रदर्शन कर की नारेबाजी

घरों में नहीं पहुंचता पानी, प्रदर्शन कर की नारेबाजी

अजमेर. गत कई दिनों से पानी की किल्लत से जूझ रहे नगर के वार्ड 55 के क्षेत्रवासियों ने शनिवार को प्रदर्शन करते हुए नियमित रूप से टैंकरों से जलापूर्ति की मांग की।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि वार्ड 55 स्थित आंतेड़, राजीव कॉलोनी, रामदेव नगर, हिम्मत नगर सहित आसपास की कॉलोनियों में 60 घंटे में भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। सप्लाई होती भी है तो प्रेशर बहुत कम रहता है। इससे ऊंचाई वाले स्थानों पर स्थिति विकट हो जाती है। क्षेत्र के रोहित भाट, राजीव, गंगाराम सैनी व अनिल मेहरा सहित कई लोगों ने शनिवार को रोष व्यक्त करते हुए पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति करने की मांग की। क्षेत्रवासियों ने बताया कि जलदाय विभाग की ओर से टैंकरों से सप्लाई शुरू की गई, लेकिन 750 घरों की आबादी के लिए एक दिन के अंतराल से एक टैंकर पानी की सप्लाई ऊंट के मुंह में जीरे की तरह ही है। पार्षद नीरज जैन के अनुसार क्षेत्रवासियों ने नियमित रूप से टैंकरों से सप्लाई करने की मांग की है।

ट्रेंडिंग वीडियो