सुबह मंद-मंद हवा से मामूली सुकून मिला। धूप निकलने के बाद मौसम में गर्माहट घुल गई। कड़क धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने परेशान किया। देर शाम तक कोई राहत नहीं मिली। गर्मी से लोगों के पसीने छूटते रहे।
बीते साल ठंडक और बरसात.... बीत साल 18 और 19 मई को चक्रवाती तूफान का असर रहा। अजमेर में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से हवाएं चली। बरसात (heavy rain in ajmer) और हवा के चलते मौसम में ठंडापन बढ़ गया। दो दिन में 129.9 मिलीमीटर बारिश हुई। घनघोर घटाएं शहर में जमकर बरसती रही। लगातार चली बरसात ने समूचे शहर को जलमग्न कर दिया था। यह बरसात अजमेर में मई में 50 साल में सर्वाधिक रही।
औंधे मुंह गिरा था तापमान
साल 2021 में दो दिन चक्रवाती तूफान (cyclone effect in ajmer) के चलते बरसात हुई। इससे पारे का ग्राफ औंधे मुंह गिर पड़ा था। अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अजमे र में मई में 50 साल में तापमान में यह सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई थी। जबकि 19 मई 2016 को अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यह 50 साल में अजमेर का सबसे गर्म दिन रहा था।

पढ़ें यह खबर : Heavy Rain: ताबड़तोड़ बरसात से अजमेर जलमग्न, जहां देखो वहां पानी
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य केमिस्ट्री का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। साक्षात्कार 30 मई से 3 जून तक कराए जाएंगे। साक्षात्कार पत्र शीघ्र अपलोड किए जाएंगे।
read more: आरपीएससी : सहायक आचार्य केमिस्ट्री के साक्षात्कार 30 से