scriptWeather: झुलसाती धूप, लू और गर्मी तपा रही अजमेर को | Weather: Bright sunshine and Hot wind stroke in ajmer district | Patrika News

Weather: झुलसाती धूप, लू और गर्मी तपा रही अजमेर को

locationअजमेरPublished: May 25, 2020 09:07:56 am

Submitted by:

raktim tiwari

हवा में भी गर्माहट घुली है। गर्मी लोगों के पसीने बहा रही है।

summer season

summer season

अजमेर.

जेठ के मौसम में गर्माहट कायम है। सोमवार सुबह से झुलसाती धूप, लू और गर्मी पसीने छुड़ा रही है। नौ तपा शुरू हो चुका है। अब 2 जून तक भीषण गर्मी लोगों को परेशान करेगी। अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री पर कायम है।
सोमवार सुबह धूप निकलने से पहले कुछ राहत थी। आसमान से आग बरसने लगी है। हवा में भी गर्माहट घुली है। गर्मी लोगों के पसीने बहा रही है। न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
अब नौ तपा का असर
सोमवार को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुका है। आम बोलचाल की भाषा में इसे नौ तपा कहा जाता है। नौ दिन तक लोगों का गर्मी का कहर ज्यादा झेलना पड़ेगा। इस दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच दूरी कम होती है। इस दौरान गर्मी और लू के थपेड़ों में बढ़ोतरी भी होती है।
यह भी पढ़ें

Animal attack: अचानक भालू ने किया अटैक, उप वन संरक्षक घायल

मानसून जून में पहुंचेगा केरल
मानसून अंडमान-निकोबार होते हुए जून के पहले सप्ताह में केरल पहुंचने की उम्मीद है। आगे बढऩे की रफ्तार ठीक रही तो यह कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य प्रदेशों से होता हुआ 25 से 30 जून तक राजस्थान में प्रवेश करेगा। समय पर मानसून सक्रिय होने पर प्रदेश के तालाबों, बड़े जलाशयों और बांधों में पर्याप्त पानी की आवक हो सकेगी।
यह भी पढ़ें

Build up india: बहुत खूबसूरत है अजमेर, बनाएं पर्यटन सर्किट



भाग लिया था खिडक़ी तोडकऱ, यूं दबोचा पुलिस ने

अजमेर. नारकॉटिक्स मामले में गिरफ्तार आरोपी जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के वार्ड से भागने की कोशिश की। वहां मौजूदा पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल दबोच लिया। आरोपी को अस्पताल में कोविड-19 टेस्ट के लिए कैदी वार्ड में रखा गया था। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक बंदोबस्त के निर्देश दिए।
हाल में नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जोधपुर डांगियावास जानियों की ढाणी निवासी जंवरीलाल विश्नोई (32)पुत्र सहीराम विश्नोई को 40.850 किलोग्राम अफीम दूध के साथ गेगल टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया था। अदालत ने इसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। नियमानुसार कैदी/आरोपियों को कोविड-19 टेस्ट कराना अनिवार्य है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो