scriptweather: बादलों की उमड़-घुमड़, हवा चलने से मौसम खुशनुमा | weather: clouds scatter in ajmer, cool breeze | Patrika News

weather: बादलों की उमड़-घुमड़, हवा चलने से मौसम खुशनुमा

locationअजमेरPublished: Aug 12, 2020 07:36:01 am

Submitted by:

raktim tiwari

मौसम विभाग ने 1 जून से अब तक 305 मिलीमीटर बरसात दर्ज की है।

clouds in ajmer

clouds in ajmer

अजमेर.

घनघोर घटाएं बुधवार को आसमान में मंडरा रही हैं। हवा चलने और बादल छाने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। अजमेर शहर और जिले को जमकर बरसात का इंतजार है।

मंगलवार दोपहर बादलों ने रिमझिम फुहारों से भिगोया था। कभी तेज बौछारें पड़ी तो कभी फुहारें का दौर जारी रहा था। बुधवार को भी काले बादलों ने डेरा जमा लिया है। शहर के वैशाली नगर, पंचशील, माकड़वाली रोड,आगरा गेट, नसीराबाद रोड, धौलाभाटा, जयपुर रोड, आदर्श नगर, पुष्कर रोड और अन्य इलाकों में घनघोर बादल छाए हुए हैं।
सड़कें हुई थी गीली
मंगलवार दोपहर ज्यादा बरसात नहीं हुई। बादलों ने सिर्फ छिड़काव किया। इससे खास फर्क नहीं पड़ा। कई इलाकों में तो एक बूंद नहीं टपकी थी। मौसम विभाग ने 1 जून से अब तक 305 मिलीमीटर बरसात दर्ज की है।
जिले को भी बरसात का इंतजार
इसी तरह तीर्थराज पुष्कर में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। इस बार कम बरसात से जिले के अधिकांश जलाशय खाली पड़े हैं। इनमें राजियावास, मूंडोती, नाहर सागर पिपलाज,ताज सरोवर अरनिया, पारा प्रथम और द्वितीय, फूलसागर कायड़, बीर, बिसून्दनी, मदन सरोवर धानवा और अन्य शामिल हैं।
घर-घर होगा कन्हैया का आगमन, मंदिरों में केवल पूजा

अजमेर. भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते शहर में कहीं सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। घरों में झांकियां और पूजन कार्यक्रम होगा। मंदिर बंद होने से श्रद्धालुओं की मौजूदगी नहीं होगी। पुजारी ही अद्र्ध रात्रि को जन्म आरती कराएंगे।
भाद्रपक कृष्ण पक्ष अष्टमी को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते नवरात्र, रक्षाबंधन और अन्य पर्वों की तरह जन्माष्टमी पर भी मंदिरों, सार्वजनिक स्थानों पर रौनक नहीं दिखेगी। इस साल आजाद पार्क में मथुरा-वृंदावन सा नजारा नहीं दिखेगा। नगर निगम के तत्वावधान में झांकियां नहीं सजेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो