scriptWeather in ajmer: नवंबर में जकड़ रहा जाड़ा, मौसम में बढ़ी सर्दी | Weather in ajmer: cool breeze turns weather cold | Patrika News

Weather in ajmer: नवंबर में जकड़ रहा जाड़ा, मौसम में बढ़ी सर्दी

locationअजमेरPublished: Nov 13, 2021 09:23:44 am

Submitted by:

raktim tiwari

ठंड के चलते सैर पर जाने वाले लोग और राहगीर गर्म कपड़े पहने नजर आए।

fog and coldness in ajmer

fog and coldness in ajmer

अजमेर. नवंबर में जाड़े ने जकडऩा शुरू कर दिया है। शनिवार को मौसम में धुंध मंडराती रही। सुबह से मौसम सर्द रहा। न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री रहा।

सुबह आसमान में धुंध मंडराती दिखी। ठंड के चलते सैर पर जाने वाले लोग और राहगीर गर्म कपड़े पहने नजर आए। सूरज निकलने के बाद भी सर्दी कायम रही। शाम ढलते ही सर्दी फिर बढ़ गई। देर रात शहर में कई जगह सड़कों के किनारे और चाय-थडिय़ों पर लोग अलाव जलाकर देखे जा सकते हैं। अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
Read more: Annual fair: ऋषि दयानंद से मिला महिलाओं को यह बड़ा अधिकार

read more: पुष्करराज दुनिया की सांस्कृतिक विरासत का केंद्र

रक्तिम तिवारी/अजमेर. पुष्कराराज दुनिया की सांस्कृतिक विरासत का केंद्र है। सनातन संस्कृति से परमात्मा की शक्ति और आध्यात्मिकसुकून मिलता है। तीर्थनगरी पुष्कर में सरोवर पर मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ करते जापान के होकाइडा की एकिना और उनके पति टेट्सुआ को देखकर कुछ यही एहसास हुआ।पत्रिका से विशेष बातचीत में एकिना ने बताया कि वे एक साल से नई दिल्ली में हैं। पहली मर्तबा तीर्थनगरी पुष्कर आए हैं। सनातन संस्कृति के बारे में किताबों में जितना पढ़ा और लोगों से सुना उससे कहीं ज्यादा निकटता का एहसास यहां आकर हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो