scriptweather: मानसून की तलाश, आसमान में मुंह चिढ़ा रहे बादल | weather: Low Monsoon turns weather hot, clouds scatter | Patrika News

weather: मानसून की तलाश, आसमान में मुंह चिढ़ा रहे बादल

locationअजमेरPublished: Jul 11, 2020 07:27:32 am

Submitted by:

raktim tiwari

सुबह बादलों के झुंड मंडरा रहे हैं। हालांकि हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिली है।

low monsoon

low monsoon

अजमेर.

मानसून की खामोशी नहीं टूट रही। शनिवार सुबह से आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ बनी हुई है। हवा चलने से लोगों को उमस और गर्माहट से कुछ राहत है।

सुबह बादलों के झुंड मंडरा रहे हैं। हालांकि हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिली है। मानसून की सुस्ती बनी हुई है। शुक्रवार को भी मौेसम ऐसा ही रहा था। लेकिन धूप और गर्मी के चलते तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है। फिलहाल तापमान 36 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
जिले में 1 जून से अब तक बारिश (मिमी में)
अजमेर 90 श्रीनगर 66, गेगल 125, पुष्कर 57, गोविन्दगढ़ 41, बूढ़ा पुष्कर 88, नसीराबाद 40, पीसांगन 57, मांगलियावास 33, किशनगढ़ 82, बांदरसींदरी 35, रूपनगढ़ 36 , अरांई 88, ब्यावर 41, जवाजा 44, टॉडगढ़ 16, सरवाड़ 43, गोयला 35, केकड़ी 67.40, सावर 56, भिनाय 41, मसूदा 27, बिजयनगर 14, नारायणसागर 67
इन जलाशयों में पानी (फीट में)
आनासागर 12.0, फॉयसागर 16.8, पुष्कर 6.0, शिवसागर न्यारा 3.3, रामसर 3.6, डेह सागर बड़ली 2.4, नाहर सागर पीपलाज 1.14 मीटर, मकरेड़ा-5.5

जिले में खाली पड़े हैं अधिकांश जलाशय
ऊंटड़ा, रामसर, बीर, फूलसागर कायड़, रूपनगढ़, शिवसागर न्यारा, फूलसागर जालिया, राजियावास मकरेड़ा, गोविंदगढ़, मदन सरोवर धानवा, मूंडोती, पारा प्रथम और पारा द्वितीय, लसाडिय़ा, बसूंदनी, नाहर सागर पीपलाज, लोरडी सागर, नारायण सागर खारी, डेह सागर बड़ली, न्यू बरोल, मान सागर जोताया अजगरा, ताज सरोवर अरनिया, खानपुरा, जवाजा, बूढ़ा पुष्कर, बांके सागर
READ MORE: चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा बोले : कोरोना रिकवरी में राजस्थान देश में अव्वल, जांच क्षमता भी टॉप

आरएएस 2018: आवेदन से परिणाम तक लगे सवा दो साल

रक्तिम तिवारी/अजमेर. आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2018 भर्ती ने आवेदन से मुख्य परीक्षा परिणाम तक सवा दो साल का सफर पूरा कर लिया। साल 2016 की भर्ती की तरह अभ्यर्थियों के साक्षात्कार और पदस्थापन देरी से होंगे। हालांकि आयोग के कई तकनीकी अड़चनें सुलझाने से आरएएएस की आगामी भर्तियों में दिक्कतें कम होंगी।
राजस्थान हाईकोर्ट की सिंगल बैंच ने पिछले साल अप्रेल में आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 के प्रश्न संख्या 11 और 22 को हटाने सहित नए सिरे से परिणाम जारी करने के आदेश दिए थे। इसके खिलाफ राजस्थान लोक सेवा आयोग ने हाईकोर्ट की खंडपीठ में याचिका दायर की। हाईकोर्ट के आदेशानुसार 25 और 26 जून को आरएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन किया। साथ ही हाईकोर्ट के आदेशानुसार ही परिणाम जारी किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो