अजमेर

Weather report: मंडराई बादलों की टुकडिय़ां, मौसम में गर्माहट

मौसम विभाग ने पश्चिम विक्षोभ के चलते राज्य के कई इलाकों में अंधड़ और बरसात की संभावना बताई है, लेकिन फिलहाल तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।

अजमेरMay 10, 2021 / 08:21 am

raktim tiwari

weather in ajmer

अजमेर.
मई में लगातार मौसम में बदलाव कायम है। सोमवार सुबह से आसमान पर बादलों की टुकडिय़ां मंडराती दिख रही हैं। धूप के चलते गर्माहट भी महसूस हो रही है। अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री रहा है।
सुबह से आसमान में बादलों का जमावड़ा नजर आया। कुछ देर बाद बादल छटे तो धूप निकली है। हवा नहीं चलने से गर्मी बनी हुई है। मई के पहले पखवाड़े में आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीदें नहीं हैं। न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री रहा।
तापमान 40 डिग्री के पार
गर्मी और धूप की प्रचंडता लगातार बढ़ रही है। धूप की तपन और लू के झौंके शरीर को कचोट रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने पश्चिम विक्षोभ के चलते राज्य के कई इलाकों में अंधड़ और बरसात की संभावना बताई है, लेकिन फिलहाल तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। साल 2016 में 19 मई 2016 सबसे गर्म था। इस दिन अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री तक जा पहुंचा था।
मानसून जून में पहुंचेगा केरल
मौसम विभाग के अनुसार मानसून के अंडमान-निकोबार होते हुए जून के पहले सप्ताह में केरल पहुंचने की उम्मीद है। आगे बढऩे की रफ्तार ठीक रही तो यह कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य प्रदेशों से होता हुआ 25 से 30 जून तक राजस्थान में प्रवेश करेगा। समय पर मानसून सक्रिय होने पर प्रदेश के तालाबों, बड़े जलाशयों और बांधों में पर्याप्त पानी की आवक हो सकेगी।

Hindi News / Ajmer / Weather report: मंडराई बादलों की टुकडिय़ां, मौसम में गर्माहट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.