scriptWeather Report: सुबह बौछारें, बाद में मंडराते रहे बादल | weather report: Rain shavers, Black clouds scatter | Patrika News

Weather Report: सुबह बौछारें, बाद में मंडराते रहे बादल

locationअजमेरPublished: Sep 21, 2021 09:42:28 am

Submitted by:

raktim tiwari

सुबह 5 बजे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बौछारें गिरीं। इसके बाद घनघोर बादलों की उमड़-घुमड़ चली।

rain and clouds in ajmer

rain and clouds in ajmer

अजमेर. आसोज की शुरुआत मंगलवार को बरसात से हुई। सुबह 5 बजे तक घटाओं ने बौछारों से भिगोया। इसके बाद बादल मंडराते नजर आए। बादल छाने और बरसात से मौसम में हल्का ठंडापन रहा।

सोमवार को कई बार झमाझम बरसने वाली घटाएं सुबह भी मेहरबान रहीं। सुबह 5 बजे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बौछारें गिरीं। इसके बाद घनघोर बादलों की उमड़-घुमड़ चली। बारिश होने से मौसम सुहाना रहा।
जाते भादौ में हुई मेहरबानी
बीते भादौ महीने में मानसून शुरुआत में सुस्त रहा था। सितंबर के पहला पखवाड़ा बीतने के बावजूद अजमेर शहर और जिले में खास बरसात नहीं हुई। 15 सितंबर के बाद मानसून की सक्रियता बढ़ी। जिले के अजमेर, पुष्कर, भिनाय, केकड़ी, सरवाड़ सहित अन्य इलाकों में बरसात का दौर चला। आनासागर झील का जलस्तर 13 फीट 8 इंच तक पहुंचने पर दो चैनल गेट खोलने पड़े।
1.50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी पंजीकृत

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। संभागीय जिला मुख्यालयों पर होने वाली परीक्षा के लिए 1.50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि 918 पदों के लिए सहायक आचार्य(कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-202 का आयोजन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो