scriptWeather watch: तमतमाने लगा है सूरज, मौसम में बढ़ रही गर्माहट | weather watch: sun shines brightly in march, temprature increase | Patrika News

Weather watch: तमतमाने लगा है सूरज, मौसम में बढ़ रही गर्माहट

locationअजमेरPublished: Mar 22, 2019 05:57:17 am

Submitted by:

raktim tiwari

www.patrika.com/rajasthan-news

temprature increase

temprature increase

अजमेर.

चैत्र में गर्मी की रंगत बढ़ रही है। रविवार को सुबह से तीखी धूप और गर्मी ने परेशान किया। अधिकतम तापमान इन दिनों उछलता हुआ 31 से 34 डिग्री के बीच पहुंच गया है। बीते दो दिन में तो तापमान में में करीब 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है।
सुबह से ही तीखी धूप के चलते मौसम में गर्माहट हो गई। दोपहर तक धूप की तेजी बढ़ गई। लोग छायादार स्थानों पर बैठे नजर आए। गर्मी के चलते लोगों को पंखे चलाने पड़े। धूप के तीखेपन ने परेशान किया। न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री रहा।
बदल रहा मौसम का मिजाज
मार्च के पहले पखवाड़े से पारे में उतार-चढ़ाव कायम है। 12 से 14 मार्च तक तापमान 26 से 28.4 डिग्री तक था। 15 मार्च को पारा 26 से 27 डिग्री के बीच रहा। 16 से 18 मार्च तक पारा 28 से 31.4 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि 19 मार्च को पारा 32 डिग्री के पार पहुंच गया। 20 से 23 मार्च तक तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच था।
बीते दो दिन में पारा 34 डिग्री के बीच कायम है। मालूम हो कि अजमेर में प्रत्येक ऋतु में तापमान सामान्य रहा करता था। यहां सर्दी और बरसात का मौसम तो सबसे सुहावना होता था। लेकिन यहां भी तापमान में काफी उतार-चढ़ाव होने लगा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो