script

…ऐसा क्या हुआ कि नौकर को देनी पड़ी जान

locationअजमेरPublished: Apr 09, 2019 02:04:56 am

Submitted by:

manish Singh

वैशालीनगर इलाके में सोमवार शाम एक घरेलू नौकर ने संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला।
 

What happened, Servant embraces death

…ऐसा क्या हुआ कि नौकर को देनी पड़ी जान

मनीष कुमार सिंह

अजमेर.
वैशालीनगर इलाके में सोमवार शाम एक घरेलू नौकर ने संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतार मोर्चरी में रखवाया है।पुलिस मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाएगी।
READ MORE : टूट सकता है पदोन्नति का सपना, बिना प्रशिक्षण लौटाया

थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि सोमवार शाम वैशालीनगर गांधीनगर निवासी विजय बुधवानी के मकान में घरेलू नौकर पुष्कर कंवलाई निवासी ललित उर्फ बाबू(22) पुत्र पप्पूराम कमरे में फंदे पर लटका मिला। बुधवानी की सूचना पर सहायक उप निरीक्षक उगमाराम मय जाप्ता पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरा। कमरे की तलाशी ली गई लेकिन पुलिस को सुसाइट नोट मिला। पुलिस ने ललित के परिजन को सूचना दे दी।प्रारम्भिक पड़ताल में सामने आया कि ललित विजय बुधवानी के यहां डेढ़ साल से घरेलू नौकर का कामकाज कर रहा था। परिजन भी मृत्यु के कारणों से अंजान है। पुलिस ने शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखाया है। पुलिस घरेलू नौकर की संदिग्ध हालात में मृत्यु के मामले की गहनता से पड़ताल में जुटी है।
डेढ़ साल घरेलू नौकर
प्रारम्भिक पड़ताल में सामने आया कि ललित विजय बुधवानी के यहां डेढ़ साल से घरेलू नौकर का कामकाज कर रहा था। परिजन भी मृत्यु के कारणों से अंजान है। पुलिस ने शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखाया है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल में जुटी है।
आत्महत्या या वारदात
पुलिस पड़ताल में जुटी है कि आखिर ललित उर्फ बाबू ने किन हालात में आत्महत्या की या उसके साथ कोई वारदात पेश आई। पुलिस मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाएगी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले में परिजन ने भी पुलिस को किसी पर शकसुबा जाहिर नहीं किया है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल में जुटी है।

ट्रेंडिंग वीडियो