scriptआखिर क्या हुआ-रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर को करनी पड़ी आत्महत्या | What happened that the Retired veterinary doctor had to commit suicide | Patrika News

आखिर क्या हुआ-रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर को करनी पड़ी आत्महत्या

locationअजमेरPublished: May 03, 2019 12:58:25 am

Submitted by:

manish Singh

रिटायर्ड वेटनेरी डॉक्टर ने गुरुवार शाम को अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

What happened that the Retired veterinary doctor had to commit suicide

आखिर क्या हुआ-रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर को करनी पड़ी आत्महत्या

पुलिस को मिला सुसाइड नोट : लिखा बीमारी से था परेशान

अजमेर.

बीमारी से परेशान रिटायर्ड वेटनेरी डॉक्टर ने गुरुवार शाम को अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मकान के ऊपरी हिस्से में फंदे पर लटका मिला। अलवर गेट थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतार मोर्चरी में रखा है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
गुरुवार शाम को आर्यनगर निवासी रिटायर्ड वेटनेरी डॉक्टर सुदर्शन जैन अपने मकान में ऊपरी हिस्से में कमरे में पंखे से फंदे पर लटके मिले। सूचना पर उप निरीक्षक कन्हैयालाल जाप्ते के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस को कमरे से डॉ. जैन का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें डॉ. जैन ने बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच में रखते हुए संदिग्ध हालात में मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
अकेले रहते थे डॉ. जैन

पुलिस के अनुसार डॉ. सुदर्शन जैन अविवाहित थे। वह मकान की ऊपरी हिस्से में अकेले रहते थे। भूतल पर डॉ. जैन के भाई-भाभी निवास करते है। परिजन के मुताबिक वह लम्बे समय से पेट की बीमारी से ग्रसित थे। जिसका उपचार चल रहा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो