scriptमहिला ने थाने में काट ली कलाई | woman cut wrist in police station | Patrika News

महिला ने थाने में काट ली कलाई

locationअजमेरPublished: Apr 04, 2019 03:01:18 am

Submitted by:

manish Singh

पति और जेठानी को कपड़े चोरी के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज महिला ने थाने में काट ली कलाई अपनी कलाई

woman cut wrist in police station

महिला ने थाने में काट ली कलाई

मनीष कुमार सिंह

अजमेर. पति और जेठानी पर कपड़े चोरी के मामले में दर्ज शिकायत में गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज महिला ने थाने में अपनी कलाई काटकर जमकर हंगामा किया। महिला के कृत्य पर क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने उसके खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गुलाबबाड़ी निवासी सबीना बानो मंगलवार को क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के साथ कपड़े चोरी के मामले में ससुराल में नक्शा मौका बनाने पहुंची। नक्शा मौका बनाने के दौरान सबीना की ससुराल पक्ष से कहासुनी हो गई। पुलिस ने नक्शे की कार्रवाई कर सबीना को जाने के लिए कह दिया लेकिन वह पति और जेठानी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज हो गई और थाने में हंगामा कर दिया। काफी मशक्कत के बाद हंगामा शांत करवाया लेकिन तभी सबीना ने बैग से नुकीली वस्तु निकाल अपनी कलाई काट ली। महिला की हरकत देखकर पुलिस अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। उसे लहूलुहान हालत में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार करवाने में भी सबीना ने आनाकानी करते हुए पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए। सूचना पर सबीना की मां अस्पताल पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने उसको परिजन के हवाले कर दिया। थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने मामले की जानकारी आलाधिकारियों को देते हुए सबीना के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्जकर लिया।
ये है मामला

पुलिस के अनुसार गुलाबबाड़ी निवासी सबीना का पति असलम से बीते कुछ साल से विवाद चल रहा है। पहले दहेज प्रताडऩा का फिर उसने गत दिनों पति और जेठानी पर कपड़े चोरी का आरोप लगाते हुे मुकदमा दर्ज करवा दिया।
इनका कहना है…

महिला ने पति और जेठानी पर चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया था। मंगलवार को नक्शा मौका बनाने के दौरान पति व जेठानी की गिरफ्तारी पर पहले ससुराल और फिर थाने में हंगामा कर दिया। महिला कांस्टेबल से बदसूली करते हुए खुद को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नुकीली वस्तु से कलाई काट ली। महिला के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया है।
-दिनेश कुमावत, थानाप्रभारी क्रिश्चियन गंज

ट्रेंडिंग वीडियो