scriptसुबह घर से निकली महिला और फिर जो हुआ उसने उड़ा दिए रोंगटे | Woman's dad body found in well, suspect of dowry | Patrika News

सुबह घर से निकली महिला और फिर जो हुआ उसने उड़ा दिए रोंगटे

locationअजमेरPublished: Apr 26, 2016 06:02:00 pm

Submitted by:

केकड़ी थाना पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

female dead body found

female dead body found

केकड़ी थाना पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाधिकारी ने बताया कि गत 23 अप्रेल को जूनियां निवासी रेखा खारोल (26) पत्नी शिवराज खारोल शौच के लिए घर से बाहर निकली, लेकिन काफी समय तक वापस घर नहीं लौटी। 
अपराह्न बाद उसका शव एक कुएं में पड़ा मिला। सूचना पर केकड़ी थाना पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा पीहर पक्ष के लोगों को सौंप दिया। मृतका का विवाह केवल तीन वर्ष पूर्व होने पर उपखण्ड अधिकारी जगदीश नारायण बैरवा के निर्देश पर तहसीलदार रमेश माहेश्वरी ने भी अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच की। पीहर पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए। 
इस संबंध में रेखा के पिता फूलियाकलां थानान्तर्गत रघुनाथपुरा निवासी छोटूलाल खारोल ने सोमवार को जूनियां निवासी शिवराज पुत्र जगदीश खारोल, गोपाल पुत्र धन्ना खारोल सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त करने एवं दहेज मृत्यु कारित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। छोटूलाल ने रिपोर्ट में बताया कि शिवराज खारोल दहेज के लिए लम्बे समय से उसकी पुत्री को प्रताडि़त कर रहा था। जांच पुलिस उप अधीक्षक ओमकुमार कर रहे हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो