scriptआखिर उसने मौत को बनाया अपना दोस्त, रोज-रोज के झगड़े की चुकाई इतनी बड़ी कीमत | Women cummitted sucide at train track, police start investigation | Patrika News

आखिर उसने मौत को बनाया अपना दोस्त, रोज-रोज के झगड़े की चुकाई इतनी बड़ी कीमत

locationअजमेरPublished: Apr 11, 2018 03:56:50 pm

Submitted by:

raktim tiwari

घटनास्थल पर आसपास रहने वालों की भीड़ जुट गई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

women cummitted sucide

women cummitted sucide

दहेज प्रताडऩा से परेशान एक विवाहिता ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि मृतका का विवाह तीन साल पहले हुआ था। पुलिस के अनुसार धोलाभाटा रेलवे फाटक के निकट सुबह 6 बजे एक महिला ने मालगाड़ी के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। घटनास्थल पर आसपास रहने वालों की भीड़ जुट गई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
आखिर अलवरगेट थाना पुलिस ने शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सूचना पर आए परिजन ने उसकी शिनाख्त जादूगर निवासी दीपमाला (28) पत्नी गिरीश कोली के रूप में हुई। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि तीन साल पहले दीपमाला की शादी गिरीश से हुई थी।
मृतका के भाई ललित ने बहनोई गिरीश, बहन की सास व ससुर पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज करके अनुसंधान शुरू कर दी। देर शाम को विवाहिता के पीहर पक्ष के लोग जयपुर से अजमेर पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव पीहर पक्ष के सुपुर्द कर दिया।
डेढ़ साल की बच्ची
दीपमाला के डेढ़ साल की बेटी है। उसका पति गिरीश शहर में फाइनेन्स कम्पनी में कलेक्शन का काम करता है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम को पुलिस ने गिरीश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
कमरा किया सीज :

अलवर गेट थाना पुलिस ने दीपमाला के ससुराल में उसका कमरा सीज कर दिया है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि दीपमाला के साथ उसके नशे का आदी पति गिरीश आए दिन मारपीट करता था। उसके साथ मारपीट की घटना पेश आने पर वह रात 3 बजे घर से निकल गई थी।
बढ़ रहे हैं घरेलू झगड़े

विवाहित महिलाओं और पुरुषों के बीच घरेलू झगड़े लगातार बढ़ रहे हैं। खासतौर पर एकल परिवार के दम्पती इसमें ज्यादा शामिल हैं। घर-परिवार, नौकरी, व्यवसाय में बढ़ते तनाव, आर्थिक-सामाजिक कारण भी इसके जिम्मेदार हैं। कई दम्पतियों के बीच मारपीट और हिंसक वारदात भी बढ़ रही हैं। पुलिस और अदालत में केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ज्यादा परेशान होने पर महिलाएं और पुरुष आत्म हत्या तक कर बैठते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो