scriptप्रदर्शन : महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सिर पर रखा सिलेण्डर और कच्चे चूल्हे पर बनाया खाना | Women's Congress opposes inflation | Patrika News

प्रदर्शन : महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सिर पर रखा सिलेण्डर और कच्चे चूल्हे पर बनाया खाना

locationअजमेरPublished: Mar 06, 2021 12:27:46 am

Submitted by:

suresh bharti

रसोई गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ाने पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन,जुलूस के रूप में पहुंची महिलाएं,केन्द्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे,मोदी सरकार पर पूंजीपतियों से सांठगांठ का आरोप

प्रदर्शन : महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सिर पर रखा सिलेण्डर और कच्चे चूल्हे पर बनाया खाना

प्रदर्शन : महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सिर पर रखा सिलेण्डर और कच्चे चूल्हे पर बनाया खाना

churu चूरू. महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर रसोई गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज व निर्मला सिंघल ने सिर पर छोटा गैस सिलेण्डर रखा। कई महिलाओं ने लकड़ी जलाकर चूल्हे पर खाना पकाया। पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के खिलाफ महिलाओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन में जिले की कई महिलाओं ने भाग लिया।
महंगाई ने तोड़ी कमर

इस मौके पर रेहाना रियाज ने कहा कि मुफ्त सिलेंडर देने के नाम पर आमजन को गुमराह करने वाली नरेंद्र मोदी सरकार की हकीकत सबके सामने आ गई है। मोदी सरकार केवल कुछ उद्योगपतियों के इशारे पर चल रही है। उनका हर कदम अपने इन अमीर मित्रों को खुश करने के लिए होता है। देश में लोकतंत्र का दम घोट दिया गया है और गरीब आदमी दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की रोज बढ़ती कीमतें इस बात का प्रतीक है कि केंद्र सरकार को देश की गरीब और मध्यमवर्गीय जनता से कोई सरोकार नहीं है।
कृषि बिलों से किसानों को नुकसान

कांग्रेस नेता रणजीत सातड़ा ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार कृषि बिलों के माध्यम से किसानों को अपने ही खेतों में मजदूर बनाने पर तुली हुई है। पीसीसी सदस्य रियाजत खान ने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटकर मोदी सरकार देश का बंटाधार कर रही है। देश की जनता यदि अब भी नहीं जागी तो यह देश सैकड़ों साल पीछे चला जाएगा। जमील चौहान ने कहा कि अच्छे दिन तो मोदी के अमीर मित्रों के आए, लेकिन देश की जनता बुरे दिनों के दौर से गुजर रही है।
आम आदमी का जीना दूभर

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला सिंघल ने कहा कि मोदी सरकार की करतूतों ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। ऐसे में हम सभी को केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज मुखर करनी होगी। इस दौरान तहसील अध्यक्ष विमला लाखाऊ, कलसुम बानो, सुनीता बाकोलिया, ज्योति सिंह, मंजू, शांति देवी, पिंकी, ज्योति सिंह, पारो शेख, परवीन गुर्जर, बरकत बानो सिक्का, मरियम बानो सहित सैकड़ों महिलाओं ने सिलेंडर और तख्तियां लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो